Mon Sep 21, 2026 | Updated 08:18 PM IST

इस खास तेल से जलाएं शाम के समय दीपक, घर में होगा दैवीय ऊर्जा का वास

धर्म शास्त्रों में शाम के समय यानि कि संध्याकाल के वक्त दीया जलाने का खास महत्व और लाभ बताया गया है। संध्याकाल के समय दीया जलाने से जुड़े नियमों का भी शास्त्रों में उल्लेख मिलता है।&nbsp;&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2024-06-17, 17:00 IST
lighting lamp with mahua oil at home significance

हिन्दू धर्म में पूजा-पाठ के दौरान दीया जलाने का विशेष महत्व है। किसी भी शुभ कार्य या फिर पूजा-पाठ, हवन, अनुष्ठान आदि के दौरान दीया जलाना देवताओं का आवाहन करने का साधान माना गया है। वहीं, धर्म शास्त्रों में शाम के समय यानि कि संध्याकाल के वक्त दीया जलाने का खास महत्व और लाभ बताया गया है। संध्याकाल के समय दीया जलाने से जुड़े नियमों का भी शास्त्रों में उल्लेख मिलता है। 

शास्त्रों में यह वर्णित है कि सूर्यास्त के समय घर में दीया जलाने से घर की नकारात्मकता दूर होती है और सकारात्मकता बढ़ती है। इसके अलावा, इस बात का भी उल्लेख मिलता है कि कौन-कौन से तेल का दीया जलाने से कौन से लाभ मिलते हैं। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि सरसों, तिला उर अलसी के तेल के अलावा एक और तेल का दीया जलाया जा सकता है। आइये जानते हैं इस बारे में विस्तार से।  

शाम के समय किस तेल का दीया जलाना चाहिए? 

mahua tel se diya jalane ke labh

शाम के समय अगर आप भी रोजाना घर पर दीया-बत्ती करते हैं तो महुआ के तेल का दीया भी अवश्य जलाएं। सरसों, तिल या अलसी के अलावा, महुआ तेल का दीया जलाने से भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होते हैं और साथ ही, इससे घर का वास्तु दोष भी दूर होता है। 

यह भी पढ़ें: अगर कौवा आपके सिर को छूकर जाए तो क्या है इसका मतलब

असल में भगवान शिव को वास्तु देव माना गया है। वास्तु शास्त्र में वर्णित हर एक दिशा और स्थान, भगवान शिव के आधीन माने गए हैं।

mahua tel se diya jalane ka mahatva

ऐसे में महुआ तेल का दीया जलाने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती हिया उर वास्तु दोष का स्वतः ही निवारण होने लगता है। 

यह भी पढ़ें: क्या वाकई ठोकर लगा पानी पीना होता है अशुभ?

शास्त्रों में ऐसा वर्णन है कि महुआ का तेल भगवान शिव को प्रिय है।अ सीए में रोजाना घर में शाम के समय इस तेल का दीया जलाने से घर पर आया हर संकट दूर हो जाता है और भगवान शिव का सानिध्य व्यक्ति पर बना रहता है। घर की समस्याएं नष्ट हो जाती हैं।

 

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर शाम के समय सरसों या तिल के तेल के अलावा और कौन से तेल का दीया जलाना शुभ माना जाता है एवं क्या हैं उससे मिलने वाले लाभ। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

image credit: herzindagi 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।