Shani Jayanti 2024 Upay: शनि जयंती के दिन करें ये उपाय, शनिदेव की होगी कृपा

पंचांग के अनुसार, इस साल शनि जयंती 6 जून, दिन गुरुवार की पड़ रही है। मान्यता है कि शनि जयंती के दिन शनिदेव की पूजा करने से शानिदोष दूर हो जाता है और शनिदेव प्रसन्न होकर कृपा बरसाते हैं।  

 
shani jayanti  remedies

Shanidev Ko Prasann Karne Ke Upay: हिन्दू धर्म में शनि जयंती का बहुत महत्व माना जाता है। हर साल ज्येष्ठ माह की अमावस्या के दिन शनि जयंती मनाई जाती है। पंचांग के अनुसार, इस साल शनि जयंती 6 जून, दिन गुरुवार की पड़ रही है। मान्यता है कि शनि जयंती के दिन शनिदेव की पूजा करने से शानिदोष दूर हो जाता है और शनिदेव प्रसन्न होकर कृपा बरसाते हैं।

वहीं, ज्योतिष शास्त्र में भी इस दिन को विशेष स्थान दिया गया है। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि शनि जयंती के दिन शनिदेव की पूजा करने से के बाद कुछ खास उपाय करने से शनि देव का क्रोध शांत किया जा सकता है और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया जा सकता है। आइये जानते हैं उन उपायों के बारे में।

शनि जयंती 2024 शनि देव को प्रसन्न करने के उपाय

shani jayanti  ke jyotish upay

शनि जयंती के दिन शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए कौवों को रोटी खिलाएं। पौराणिक कथा के अनुसार, कौवा शनिदेव का वाहन है और शनिदेव को अत्यंत प्रिय भी है। ऐसे में शनि जयंती के दिन कौवों को रोटी खिलाना शुभ माना जाता है।

यह भी पढ़ें:Shani Jayanti 2024: शनि जयंती के दिन शनिदेव को चढ़ाएं ये चीजें, साढ़ेसाती से मिल सकती है मुक्ति

शनि जयंती के दिन एक काले कपड़े में कपूर बांधकर घर की छत के दरवाजे पर टांग दें और रात के समय सूर्यास्त हो जाने के बाद उस कपूर को जला दें। इस उपाय से राहु का दुष्प्रभाव कम होगा और शनि दोष से भी छुटकारा मिल जाएगा।

shani jayanti  ke upay

शनि जयंती से एक दिन पहले एक कटोरी में सरसों का तेल निकाल लें और फिर उस सरसों के तेल में काले तिल के कुछ बीज डालकर उसे शमी के पौधे के पास रख दें। फिर शनि जयंती के दिन तिल मिले सरसों के तेल से दीपक जलाएं।

यह भी पढ़ें:शनिदेव के प्रसन्न होने पर मिलते हैं ये संकेत

इस उपाय को करने से शनि देव प्रसन होंगे। घर में अगर कोई वास्तु दोष होगा तो वह भी दूर हो जाएगा। कुंडली में मौजूद शनि दोष दूर होगा और साथ ही, साढ़े साती एवं ढैय्या से भी राहत मिलेगी। शनि की स्थिति कुंडली में मजबूत होगी।

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर शनि जयंती के दिन कौन से उपाय करने से शनिदेव को प्रसन्न कर उनकी कृपा पाई जा सकती है। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP