Shanidev Ke Prasann Hone Ke Sanket: शनिदेव को कर्मफलदाता कहा जाता है। शनिदेव की पूजा का हिन्दू धर्म में बहतु महत्व माना जाता है। ऐसा कहते हैं कि जब शनिदेव नाराज होते हैं तो साढ़े साती और ढैय्या का व्यक्ति के जीवन में आगमन होता है। वहीं, अगर शनिदेव प्रसन्न होते हैं तब भी कई संकेत मिलने लगते हैं। आज हम इस लेख में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स द्वारा ये जानेंगे कि शनिदेव के प्रसन्न होने पर कौन सी घटनाएं घटने लगती हैं।
अगर आपको घर से बाहर जाते समय काला कुत्ता दूध पीते हुए दिखाई तो इसका अर्थ है कि आप से शनिदेव प्रसन्न हैं और आप पर अपनी कृप बनाए हुए हैं। इसका एक अर्थ यह भी है कि आपकी कोई पुरानी समस्या दूर होनी वाली है।
यह भी पढ़ें: उज्जैन के इन पांच मंदिरों के दर्शन मात्र से पूरी हो जाती है हर इच्छा
अगर आप घर से बाहर जाएं और आपको कोई भिखारी कुछ खाता हुआ दिख जाए तो यह भी बहुत शुभ माना जाता है। यह इस बात का संकेत है कि शनिदेव आपसे प्रसन्न हैं। साथ ही, आपके घर की आर्थिक स्थिति जल्दी ही बेहतर होने वाली है।
अगर आपको कहीं भी रास्ते में आते या जाते काली गाय दूध देती हुई दिखाई दे जाए तो इसे भी शनिदेव के प्रसन्न होने का संकेत माना जाता है। ऐसा कहते हैं कि काली गाय का दूध देते हुए दिखना घर में सुख-समृद्धि के आगमन को दर्शाता है।
यह भी पढ़ें: घर के मुख्य दरवाजे पर नमक की पोटली बांधने से क्या होता है?
अगर आपको कौवा पानी पीते हुए दिख जाए तो यह भी शनिदेव के आपसे खुश होने को दर्शाता है। इसका एक अर्थ यह भी होता है कि आपके पितृ आपसे प्रसन्न हैं और आप पर एवं समस्त परिवार पर अपनी कृपा बनाए हुए हैं।
यह विडियो भी देखें
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर किन संकेतों के मिलने पर यह पता चलता है कि शनिदेव आप से प्रसन्न हैं और साथ ही, उन संकेतों से जुड़ी अन्य बातें क्या हैं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।