Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:13 AM IST

Shani Jayanti 2024: शनि जयंती के दिन शनिदेव को चढ़ाएं ये चीजें, साढ़ेसाती से मिल सकती है मुक्ति

शनि जयंती के दिन शनिदेव की विधिवत पूजा करने का विधान है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन शनिदेव की पूजा करने से व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2024-05-24, 11:40 IST
Shani jayanti  offer These things to shanidev to get relief from sade sati

(Shani Jayanti 2024) हिंदू पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि के दिन शनि जयंती मनाई जाती है। इस दिन शनिदेव की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। ज्येष्ठ अमावस्या के दिन ही शनिदेव का जन्म हुआ था। बता दें, इस साल शनि जयंती 06 जून को है। इस दिन ऐसी मान्यता है कि शनिदेव की पूजा करने से व्यक्ति को साढ़ेसाती और ढैय्या से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होता है। अब ऐसे में अगर आप शनि जयंती के दिन शनिदेन को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो उन्हें क्या अर्पित करने से लाभ हो सकता है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं। 

शनिदेव को चढ़ाएं सरसों का तेल 

vaishakh shani jayanti  ke jyotish upay

ज्योतिष शास्त्र में  शनि ग्रह को सरसों से संबंधित माना जाता है। सरसों का तेल पीले रंग का होता है, जो सूर्य का प्रतीक है। सूर्य शनि ग्रह के पिता हैं। इसलिए शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाने से सूर्य और शनि ग्रहों के बीच संबंध मजबूत होता है। शनिदेव को कर्मफलदाता कहा जाता है। वहीं सरसों का तेल कड़वा होता है। जो न्याय का प्रतीक है। इसलिए शनिजयंती के दिन शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाने से लाभ हो सकता है। 

शनिदेव को चढ़ाएं काले वस्त्र 

ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह का रंग काला माना जाता है। इसलिए शनिदेव को काले वस्त्र चढ़ाकर उन्हें प्रसन्न किया जा सकता है। काला रंग वैराग्य और त्याग का प्रतीक है। शनिदेव को न्याय का देवता माना जाता है और न्याय करने के लिए वैराग्य और त्याग  बहुत ज़रूरी गुण हैं। इसलिए शनिदेव को काले वस्त्र अर्पित करना शुभ माना जाता है। 

शनिदेव को चढ़ाएं लोहा

ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को कठोर और दृढ़ माना जाता है। वहीं लोहा भी कठोर और दृढ़ होता है। इसलिए शनि जयंती के दिन शनिदेव को लोहा चढ़ाने से लाभ हो सकता है। 

इसे जरूर पढ़ें -  शनिदेव के प्रसन्न होने पर मिलते हैं ये संकेत

शनिदेव को चढ़ाएं काले तिल 

diwali sesame seed

शनिदेव को काले तिल बहुत प्रिय होते हैं। ऐसा कहा जाता है कि काले तिल में शनिदेव का तत्व होता है। इसलिए शनिदेव को काले तिल चढ़ाने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और अपनी कृपा बरसाते हैं। काले तिल को नकारात्मकता को दूर करने वाला माना जाता है। इसलिए शनिदेव को काले तिल चढ़ाने से सभी कष्टों से छुटकारा मिल सकता है। 

इसे जरूर पढ़ें - शनिदेव को क्या नहीं चढ़ाना चाहिए?

शनि जयंती के दिन शनिदेव की पूजा में यहां बताए गए लेख के अनुसार अर्पित करें। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।