Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:51 AM IST

Sawan Ka Dusra Somvar 2024 Date: सावन का दूसरा सोमवार कब है, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार सावन का महीना आरंभ हो चुका है। वहीं सावन के सोमवार का विशेष महत्व है। इस साल सावन का दूसरा सोमवार कब पड़ रहा है और पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है। इसके बारे में विस्तार से जानते हैं। 
Updated:- 2024-07-24, 15:45 IST
Sawan ka Dusra somvar  date and shubh muhurat

हिंदू धर्म में हर महीने का विशेष महत्व है। वहीं सावन माह को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। सावन माह में पड़ने वाली सभी तिथि और व्रत को सौभाग्य का कारक माना गया है। सावन माह भगवान शिव को बेहद प्रिय है। इस माह में अगर आप शिव जी की कृपा पाना चाहते हैं, तो विधिवत रूप से उनकी पूजा करें। वहीं इस साल सावन की शुरुआत हो गई है और इसका समापन भी सोमवार के दिन ही होगा। इस बार सावन में 5 सोमवार व्रत हैं। जिसके कारण सावन को और भी अधिक महत्वपूर्ण माना गया है।

सावन का पहला सोमवार 22 जुलाई को रखा गया था। अब जल्द ही सावन का दूसरा सोमवार शुरु होने वाला है। अब ऐसे में इस साल सावन का दूसरा सोमवार कब आरंभ हो रहा है और इस दिन भगवान शिव की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त क्या है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं। 

सावन का दूसरा सोमवार कब है? 

   rudrabhishek

सावन माह का दूसरा सोमवार का व्रत 29 जुलाई को है। इस दिन कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि सुबह से लेकर शाम 05 बजकर 55 मिनट तक है। उसके बाद षष्ठी तिथि शुरू हो जाएगी। 

दूसरा सावन सोमवार 2024 मुहूर्त और योग क्या है? 

सावन के दूसरे सोमवार पर भरणी नक्षत्र सुबह 10 बजकर 55 मिनट तक है और उसके बाद से कृत्तिका नक्षत्र आरंभ हो जाएगा। वहीं गण्ड योग सुबह से लेकर शाम 05 बजकर 55 मिनट तक है, फिर वृद्धि योग प्रारंभ होगा. उस दिन ब्रह्म मुहूर्त 04 बजकर 17 मिनट से लेकर 04 बजकर 59 है। वहीं अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजे से लेकर 12 बजकर 55 मिनट तक है। इस दिन अमृत काल का समय सुबह 06 बजकर 17 मिनट से लेकर सुबह 07 बजकर 50 तक रहेगा। 

इस दिन कालसर्प दोष पूजा का समय क्या है? 

सावन माह के दूसरे सोमवार के दिन कालसर्प दोष के निवारण के लिए पूजा राहुकाल में करना शुभ माना जाता है। सावन के दूसरे सोमवार पर राहुकाल सुबह 07 बजकर 23 मिनट से लेकर सुबह 09 बजकर 04  मिनट तक है। 

इसे जरूर पढ़ें - सावन माह से शुरू करने चाहिए ये व्रत, मिलेंगे अनगिनत लाभ

दूसरे सोमवार के दिन रुद्राभिषेक क समय क्या है? 

maha mrityunjay mantra ke labh

आप सावन के हर दिन रुद्राभिषेक कर सकते हैं। क्योंकि सावन का महीना भगवान शिव की पूजा के लिए उत्तम माना जाता है। बता दें, रुद्राभिषेक के लिए शिववास देखा जाता है। दूसरे सावन सोमवार पर शिववास सुबह से लेकर शाम 05 बजकर 55 मिनट तक है। 

इसे जरूर पढ़ें - Sawan 2024: सावन माह में भगवान शिव की पूजा में कितने दीपक जलाएं?

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।