सावन माह से शुरू करने चाहिए ये व्रत, मिलेंगे अनगिनत लाभ

हिंदू धर्म में सावन का महीना अत्यंत पवित्र माना गया है। इस माह में भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही सभी परेशानियों से भी छुटकारा मिल सकता है। सावन महीना भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा का महीना है। जो प्रेम, विवाह और समर्पण का प्रतीक है। इस महीने में भक्तगण भगवान शिव की विशेष पूजा करते हैं और व्रत रखते हैं।
सावन महीना हिंदू धर्म के पंच पवित्र महीनों में से एक है। इस महीने में किए गए सभी धार्मिक कार्य विशेष फलदायी माने जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि सावन महीने में किए गए धार्मिक कार्य पापों से मुक्ति दिलाते हैं। बता दें, सावन माह में कोई भी व्रत आरंभ करना अत्यंत शुभ फलदायी माना जाता है। अब ऐसे में सावन माह में आप कौन-कौन से व्रत शुरू कर सकते हैं। इसके बारे में हमने ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी जी से बात की। आइए विस्तार से सावन माह में किए जाने वाले व्रत के बारे में जानते हैं।
सावन माह में शुरू करें 16 सोमवार का व्रत

सावन का महीना आरंभ हो चुका है। इस माह में आप सोलह सोमवार का व्रत शुरु कर सकते हैं। ऐसी मान्यता है कि अगर किसी व्यक्ति के विवाह में किसी प्रकार की कोई परेशानी आ रही है। साथ ही दांपत्य जीवन सुखमय नहीं है, तो आप 16 सोमवार का व्रत रखते हैं। 16 सोमवार का व्रत रखने से विवाहित महिलाओं को सौभाग्य और समृद्धि प्राप्त होती है। अविवाहित महिलाओं को भी इस व्रत से मनचाहा जीवनसाथी मिलता है।
सावन माह में शुरू करें मंगला गौरी व्रत

सावन महीने में आप मंगला गौरी व्रत रख सकते हैं। मंगला गौरी व्रत माता पार्वती को समर्पित है। इस दौरान उनकी विधिवत पूजा-अर्चना करने से अखंड सौभाग्य का वरदान मिलता है। साथ ही विवाहित महिलाओं का दांपत्य जीवन सुखमय रहता है।
इसे जरूर पढ़ें - Sawan 2024: सावन माह में भगवान शिव की पूजा में कितने दीपक जलाएं?
सावन माह में शुरू करें प्रदोष व्रत

अगर आप सावन महीना में प्रदोष व्रत रखना चाहते हैं, तो इस माह में शुरू करना शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि जो व्यक्ति सावन के महीने में प्रदोष व्रत आरंभ करता है। उसके सभी पाप धुल जाते हैं और उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। यह व्रत किसी भी मनोकामना की पूर्ति के लिए भी किया जाता है।
इसे जरूर पढ़ें - घर की सुख समृद्धि के लिए भगवान शिव को भूलकर भी न चढ़ाएं ये 10 चीज़ें
सावन माह में शुरु करें एकादशी व्रत
![]()
सावन माह में एकादशी व्रत रखना शुरु कर रहे हैं, तो यह माह अत्यंत शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि अगर आपने पूरे साल एकादशी के व्रत न रखें हो, तो आप सावन माह में पड़ रहे हैं एकादशी का व्रत विधिवत रूप से रखें। इससे व्यक्ति को शुभ परिणाम मिल सकते हैं। साथ ही सौभाग्य में भी वृद्धि हो सकती है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।