कुछ त्योहार ऐसे होते हैं जो दिल के बेहद करीब होते हैं और रक्षाबंधन भी उनमें से एक है। इस खास दिन का इंतजार हर भाई-बहन पूरे साल भर करते हैं। बहनें अपने भाई के लिए प्यार और आशीर्वाद के रूप में राखी चुनती हैं, और कोशिश होती है कि वह सबसे सुंदर राखी हो। लेकिन अगर ये राखी भाई की राशि के अनुसार शुभ रंग में हो, तो उसका प्रभाव और भी सकारात्मक हो सकता है।
इस विषय में पंडित सौरभ त्रिपाठी कहते हैं कि रंगों का हमारे जीवन में विशेष महत्व होता है। हर रंग की एक ऊर्जा होती है, जो जीवन को अलग दिशा देने में सक्षम होती है। इसलिए अगर बहन अपने भाई की राशि को ध्यान में रखते हुए राखी का रंग चुने, तो वह भाई के जीवन में सौभाग्य और समृद्धि ला सकती है। यह सिर्फ एक राखी नहीं, बल्कि एक शुभ संकेत बन सकता है।
तो इस रक्षाबंधन, सिर्फ राखी की खूबसूरती नहीं, बल्कि उसकी राशि के अनुसार रंग भी देखें और अपने भाई के जीवन में खुशियों के नए रंग भरें।
मेष राशि (Aries)
भाई की राशि मेष है, तो इस वर्ष लाल रंग उसके लिए सबसे शुभ रहेगा। यह रंग साहस, जोश और ऊर्जा का प्रतीक है। इस रंग की राखी बांधने से भाई को करियर में सफलता मिलेगी, उसका मनोबल बढ़ेगा और नए अवसरों का रास्ता खुलेगा। यह रंग लड़ाई-झगड़े से बचाने और आत्मविश्वास बढ़ाने में उसकी मदद करता है।
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि वाली भाइयों को इस साल सफेद और हल्का गुलाबी रंग की राखी बांधें। ये रंग शांति, प्रेम और पारिवारिक सुख का संकेत देते हैं। इस रंग की राखी से भाई के जीवन में धन वृद्धि होगी और परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। यह रंग तनाव कम करने और मानसिक संतुलन बनाए रखने में सहायक होते हैं।
मिथुन राशि (Gemini)
भाई की राशि अगर मिथुन है तो उसे हरे रंग की राखी बांधना बेहद शुभ रहेगा। यह रंग स्वास्थ्य, तरक्की और बुद्धिमानी का प्रतीक है। हरे रंग की राखी पहनने से भाई को व्यापार और नौकरी में प्रगति प्राप्त होगी। साथ ही यह रंग मानसिक स्पष्टता और नए विचारों को जन्म देता है।
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि वाले भाइयों को इस वर्ष आपको सफेद या सिल्वर रंग की राखी बांधनी चाहिए। यह रंग मानसिक शांति और घर-परिवार में सामंजस्य लाता है। इस रंग की राखी से भाई के जीवन में तनाव कम होगा और परिवार के साथ संबंध मजबूत होंगे।
इसे जरूर पढ़ें-Rakhi Bandhne ki Vidhi 2025: रक्षाबंधन पर कैसे बांधें भाई को राखी? जानें विधि और नियम
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के लिए सुनहरा या केसरिया रंग सबसे शुभ है। अगर आपके भाई राशि भी सिंह है, तो आपको उन्हें इस वर्ष इसी रंग की राखी बांधनी चाहिए। यह रंग मान-सम्मान, नेतृत्व क्षमता और ऊर्जा का प्रतीक है। इस रंग की राखी बांधने से भाई की प्रतिष्ठा बढ़ेगी और वह हर क्षेत्र में एक लीडर की भूमिका निभा सकेगा।
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि वालों के लिए हरा या हल्का पीला रंग बहुत शुभ रहेगा। इस वर्ष आपको कन्या राशि वाले भाइयों को इन दोनों में से किसी एक रंग की राखी बांधनी चाहिए। यह रंग शिक्षा, नौकरी और व्यक्तिगत विकास में मदद करता है। इस रंग की राखी पहनने से भाई को करियर में नई ऊंचाइयां हासिल होंगी और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव भी आएंगे।
तुला राशि (Libra)
तुला राशि वाले भाइयों को इस वर्ष गुलाबी और नीले रंग की राखी बांधनी चाहिए। ये दोनों रंग प्रेम, संतुलन और संबंधों में मजबूती का संकेत देते हैं। इस रंग की राखी से भाई-बहन के रिश्ते मजबूत होंगे और परिवार में खुशहाली आएगी।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के लिए लाल या मरून रंग शुभ होता है। ऐसे में इस वर्ष आपको वृश्चिक राशि वाले भाई को इन्हीं रंगों की राशि बांधनी चाहिए। यह रंग बाधाओं को दूर करने, आत्मबल बढ़ाने और मानसिक शक्ति देने वाला माना जाता है। इस रंग की राखी बांधने से भाई के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे और उसे कठिनाइयों से पार पाने की शक्ति मिलेगी।
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि वालों के लिए पीला और सुनहरा रंग शुभ होता है। यह रंग भाग्य और ज्ञान का प्रतीक है। इस रंग की राखी पहनने से भाई के जीवन में सफलता आती है। भाई पढ़ाई कर रहा है तो उसे शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति भी मिल सकती है। साथ ही यह रंग आत्मविश्वास भी बढ़ाता है।
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि वाले भाई को इस वर्ष आपको नीले रंग की राखी बांधनी चाहिए। यह रंग स्थिरता, मेहनत और समर्पण का प्रतीक है। इस रंग की राखी पहनने से भाई को अपने प्रयासों का सही फल मिलेगा और जीवन में स्थिरता आएगी।
कुंभ राशि (Aquarius)
जिन भाइयों की कुंभ राशि हैं उनके लिए नीला और बैंगनी रंग इस वर्ष शुभ माना जाएगा। ये रंग नए अवसर और प्रगति के रास्ते खोलते हैं। इस रंग की राखी पहनने से भाई को जीवन में नयी दिशा मिलेगी और वह सफल होगा।
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि वाले भाइयों के लिए पीला या हल्का हरा रंग इस वर्ष शुभ रहेगा। यह रंग आध्यात्मिक विकास और भाग्य वृद्धि का प्रतीक है। इस रंग की राखी बांधने से भाई के जीवन में खुशहाली और सफलता आएगी।
हर रंग का अपना एक खास मतलब होता है और हर रंग की ऊर्जा भी अलग होती है, जो किसी के लिए किसी वक्त में अच्छी या बुरी हो सकती है। इसलिए ऊपर पंडित जी द्वारा बताए गए रंगों का ध्यान रखते हुए ही इस वर्ष अपने भाई लिए राखी का चुनाव करें। सही रंग की राखी न केवल भाई की सुरक्षा करती है बल्कि उसके जीवन में खुशहाली, स्वास्थ्य, और सफलता भी लेकर आती है। इसलिए इस रक्षाबंधन पर राशि के अनुसार शुभ रंग की राखी चुनकर इस त्योहार को और भी खास बनाएं। जानकारी पसंद आई हो तो लेख को शेयर और लाइक करें। इसी तरह और भी लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों