Rakhi Bandhne ki Vidhi 2025: रक्षाबंधन पर कैसे बांधें भाई को राखी? जानें विधि और नियम

Raksha Bandhan Shubh Muhurat 2025: रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम और कर्तव्य का प्रतीक है जिसमें बहनें अपने भाई की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। इस पावन दिन पर आइये जानते हैं कैसे बांधें भाई को राखी और क्या हैं इससे जुड़े नियम।  
Raksha Bandhan  vidhi and niyam for tying rakhi to brother

पंचांग के अनुसार, इस साल रक्षाबंधन 9 अगस्त, शनिवार को मनाया जाएगा जो श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि है। इस साल राखी पर कोई भद्रा नहीं है इसलिए बहनें पूरे दिन कभी भी अपने भाइयों को राखी बांध सकती हैं। तो चलिए इसी कड़ी में जानते हैं ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी कि रक्षाबंधन पर कैसे बांधें भाई को राखी और क्या है नियम।

रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त क्या है?

पंचांग के अनुसार, इस साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 19 अगस्त सोमवार को रात 03 बजकर 04 मिनट से आरंभ हो रहा है और इस तिथि का समापन 19 अगस्त को रात 11 बजकर 55 मिनट पर समाप्त होगा। इसलिए रक्षाबंधन का त्योहार सावन पूर्णिमा के दिन मनाया जाएगा।

raksha bandhan 2025 best muhurat for tying rakhi

राखी बांधने का शुभ समय क्या है?

इस साल रक्षाबंधन के दौरान 19 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय दोपहर 02 बजकर 07 मिनट से लेकर रात 08 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। वहीं शाम 06 बजकर 57 मिनट से लेकर रात 09 बजकर 10 मिनट तक प्रदोष काल में राखी बांधना शुभ रहेगा। इसलिए इस दौरान ही राखी बांधें।

इसे जरूर पढ़ें:रक्षाबंधन पर कैसे करें अपने इष्ट देव की पूजा? जानें विधि और सामग्री

राखी बांधने का सही नियम और तरीका क्या है?

  • रक्षाबंधन के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र पहनें।
  • इसके बाद भगवान के सामने घी का दीपक जलाएं और राखी की थाली सजाएं।
  • राखी की थाली में रोली चावल, राखी दीया और मिठाई भी रखें।
  • राखी बांधने से पहले भाई और बहन को व्रत जरूर रखना चाहिए।
  • इस दिन भाइयों को तिलक लगाना चाहिए और फिर राखी बांधना चाहिए।
  • बहनों को अपने भाई की दाहिनी कलाई पर राखी बांधनी चाहिए।
  • इसेक बाद भाई को मिठाई खिलाना चाहिए और फिर आरती उतारें।

raksha bandhan  upay

  • राखी बांधने के बाद भाई अपनी बहनों को आशीर्वाद दें और उन्हें उपहार दें।
  • राखी बांधते समय बहनें अपने भाई की लंबी उम्र और तरक्की की कामना करती हैं।
  • राखी बांधते समय बहनें इस मंत्र का जाप विशेष रूप से करें।
  • येन बद्धो बली राजा दान वेन्द्रः। महाबाला।।
  • तेन त्वामनु बाघनामि रक्षो मा चल मा चलः।

इसे जरूर पढ़ें:रक्षाबंधन पर भाई-बहन को किन मंत्रों का जाप करना चाहिए?

राखी कब खोलनी चाहिए?

rakshabandhan

रक्षाबंधन का त्योहार सावन पूर्णिमा के दिन मनाते हैं। इस दिन जब भाई की कलाई पर बंध जाए तो उसे कम से कम 24 घंटे तक बांधे रखना चाहिए। एक दिन बीत जाने के बाद उस राखी को खोलकर उतार दें। आप चाहें तो जन्माष्टमी के बाद भी राखी खोल सकते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP