रक्षाबंधन पर भाई-बहन को किन मंत्रों का जाप करना चाहिए?

रक्षाबंधन के दिन भाई बहन को साथ में कुछ मंत्रों का जाप करना चाहिए। ऐसे में आइए जानते हैं कि रक्षाबंधन के दिन भाई बहन किन मंत्रों का जाप करें और क्या हैं उनसे मिलने वाले लाभ।
raksha bandhan 2025 mantra

रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का पर्व है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र यानी कि राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं और भाई अपनी बहन की रक्षा का वचन देता है। इस पवित्र पर्व को और भी अधिक विशेष बनाने के लिए एवं भाई बहन के रिश्ते को मजबूत करने के लिए ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि इस दिन भाई बहन को साथ में कुछ मंत्रों का जाप करना चाहिए। ऐसे में आइए जानते हैं कि रक्षाबंधन के दिन भाई बहन किन मंत्रों का जाप करें और क्या हैं उनसे मिलने वाले लाभ।

बहन के लिए मंत्र और उसके लाभ

बहन को राखी बांधते समय एक विशेष मंत्र का जाप करना चाहिए। यह मंत्र न केवल भाई की सुरक्षा और दीर्घायु की कामना करता है बल्कि यह भी दर्शाता है कि बहन का प्रेम और समर्पण कितना गहरा है।

raksha bandhan mantra

मंत्र

येन बद्धो बली राजा, दानवेन्द्रो महाबलः।
तेन त्वामपि बध्नामि, रक्षे मा चल मा चलः।।

मंत्र का अर्थ

इस मंत्र का अर्थ है, जिस रक्षा सूत्र से महाबली दानवों के राजा बलि को बांधा गया था, उसी रक्षाबंधन से मैं तुम्हें बांधती हूं। हे रक्षे! तुम चलायमान न हो।

मंत्र जाप के लाभ

भाई की रक्षा: इस मंत्र का जाप करते हुए राखी बांधने से बहन अपने भाई को सभी प्रकार की बुराइयों, संकटों और नकारात्मक शक्तियों से बचाने की कामना करती है। यह मंत्र एक सुरक्षा कवच की तरह काम करता है।

अटूट रिश्ता: यह मंत्र भाई-बहन के रिश्ते को और भी मजबूत बनाता है। यह बताता है कि उनका रिश्ता राजा बलि और देवी लक्ष्मी के रिश्ते जितना गहरा और अटूट है।

समृद्धि और सफलता: इस मंत्र के जाप से भाई के जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता आती है। बहन की कामना और मंत्र की शक्ति से भाई अपने जीवन में प्रगति करता है।

यह भी पढ़ें:क्या भाई को उसके नाम वाली राखी बांधना सही है?

भाई के लिए मंत्र और उसके लाभ

जब बहन भाई को राखी बांधती है, तो भाई भी अपनी बहन की रक्षा और सम्मान का वचन देता है। इस समय भाई भी कुछ मंत्रों का जाप कर सकता है, जो बहन के प्रति उसके प्रेम और समर्पण को दर्शाते हैं।

raksha bandhan ke mantra

मंत्र

ॐ भूर्व भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात्॥

मंत्र का अर्थ

यह गायत्री मंत्र है। इसका अर्थ है, हम उस सूर्य के समान तेजस्वी देवता का ध्यान करते हैं, जो हमारी बुद्धि को सही मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करे।

मंत्र जाप के लाभ

बहन के लिए सुरक्षा: इस मंत्र का जाप करके भाई अपनी बहन की सुरक्षा का संकल्प लेता है। वह भगवान से प्रार्थना करता है कि वह अपनी बहन को सभी संकटों से बचाए और उसे हमेशा सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा दे।

बुद्धि और विवेक: गायत्री मंत्र का जाप करने से भाई की बुद्धि और विवेक बढ़ता है। वह अपनी बहन के साथ-साथ अपने परिवार की जिम्मेदारियों को भी बेहतर ढंग से निभा पाता है।

सकारात्मकता: यह मंत्र मन में सकारात्मकता और शांति लाता है, जिससे भाई-बहन का रिश्ता और भी मधुर बनता है।

यह भी पढ़ें:Raksha Bandhan 2025: क्या इस साल भी रक्षाबंधन पर पड़ेगा भद्रा का साया? जानें राखी बांधने का सबसे शुभ समय कौन सा है

कुछ अन्य मंत्र

दीर्घायुरस्तुमेभ्राता,संगच्छत्वयमायुषा।जीवेतशरदःशतं। इसका अर्थ है, मेरा भाई दीर्घायु हो, उसकी आयु बढ़े और वह सौ वर्षों तक जीवित रहे।

जयतुभ्रातामेनित्यंसर्वत्रविजयीभव,आयुष्मानभवसौभाग्यंलभस्वसर्वद। इसका अर्थ है, मेरा भाई हमेशा विजयी हो, आयुष्मान हो और जीवन भर सौभाग्य प्राप्त करे।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

FAQ

  • रक्षाबंधन के दिन क्या दान करें? 

    रक्षाबंधन के दिन भाई-बहन अन्न दान जरूर करें।
  • राखी की थाली में क्या रखना चाहिए?

    राखी की थाली में चावल, मिठाई, दीया, रोली या कुमकुम, फूल और चंदन रखें।