Raksha Bandhan 2023: क्या पति को भी बांध सकते हैं राखी?

इस साल रक्षाबंधन दो दिन यानी कि 30 और 31 अगस्त को मनाया जाएगा। रक्षाबंधन का पर्व भाई बहन के लिए बहुत खास माना जाता है। बहन भाई को राखी बांधती है तो भाई बहन को उसकी रक्षा का वचन देता है।    

raksha bandhan  tie rakhi to husband in hindi

Rakhi 2023: रक्षाबंधन का पर्व हिन्दू धर्म में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल रक्षाबंधन भद्रा के कारण दो दिन मनाया जाएगा।

यानी कि 30 और 31 अगस्त, दोनों दिन बहनें अपने भाई को राखी बांध सकती हैं। हालांकि ज्यादातर लोग 31 को ही इस पर्व को मनाएंगे।

यूं तो रक्षाबंधन के दिन बहन अपने भी को राखी बांधती है लेकिन लोक मान्यताओं के अनुसार, पत्नी भी अपने पति को राखी बांध सकती है।

ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से हमने इस बारे में पूछा तो उन्होंने इसके पीछे का तार्किक कारण बताया। आइये जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

रक्षाबंधन 2023 राखी से जुड़ी शास्त्रोक्त बातें

can rakhi tied to husband in hindi

  • शास्त्रों में ऐसा बताया गया है कि भाई के अलावा राखी पति (पति से अनबन दूर करने के उपाय), पिता और भतीजे को बांधी जा सकती है।
  • असल में पहले के समय में रक्षा सूत्र का चलन था। पति, पिता, भतीजे आदि को रक्षा सूत्र बांधा जाता था।
  • इस रक्षा सूत्र को कोई भी स्त्री बांध सकती थी। यहां तक कि स्त्रियां दूसरी महिलाओं को भी बांधती थीं।

रक्षाबंधन 2023 राखी से जुड़ी किंवदंतियां

  • ऐसा माना जाता है कि राखी शब्द पहले अस्तित्वमें ही नहीं था। सिर्फ रक्षा सूत्र का विधान स्थापित था।
  • बाद में धीरे-धीरे बहन द्वारा भाई को राखी बांधने की परंपरा शुरू हुई और राखी प्रचलन में आई।
  • फिर कई ऐसी घटनाएं हुईं जो भाई (इन राशियों के भाई होते हैं बेस्ट) बहन के प्रेम को दर्शाने लगी और यह पर्व रक्षाबंधन कहलाया।
  • तो ऐसे रक्षाबंधन का पर्व भाई बहन के प्रेम, त्याग और रिश्ते को पूरी तरह से समर्पित हो गया।

रक्षाबंधन 2023 रक्षा सूत्र की कथा

should rakhi tied to husband in hindi

  • पौराणिक कथा के अनुसार, सबसे पहले देवराज इंद्र की पत्नी ने उन्हें रक्षा सूत्र बांधा था।
  • तब असुरों से युद्ध में देवताओं की विजय हुई थी। इसी के बाद से रक्षा सूत्र बांधा जाने लगा।
  • मान्यता है कि राखी सिर्फ और सिर्फ रक्षा के वचन को निभाए जाने का प्रतीक है।
  • ऐसे में यह जरूरी नहीं कि राखी को मात्र भाई को ही बांधा जाए। इसे किसी को भी बांध सकते हैं।

अगर आप इस बात को लेकर उलझन में हैं कि भला पत्नी पति को राकी कैसे बांध सकती है तो यहां इस लेख के माध्यम से आप अपनी उलझन दूर कर सकते हैं और पाने इस सवाल का जवाब पा सकते हैं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP