Aaj Ka Panchang 7 August 2025: गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा के लिए बन रहे हैं खास योग, शुभ मुहूर्त और उपायों के लिए देखें आज का पंचांग

आइए इस लेख में आज यानी कि 07 अगस्त गुरुवार के दिन के पंचांग के बारे में विस्तार से जानते हैं कि आज किस मुहूर्त में श्रीहरि की पूजा करने से लाभ हो सकता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं। 
aaj ka panchang 7 august 2025 thursday lord vishnu puja muhurat remedies shubh yog in detail

हिंदू पंचांग के अनुसार आज श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। इस दिन गणेश की पूजा भी विधिवत रूप से करने का विधान है। वहीं आज गुरुवार का दिन है। इसलिए इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। आपको बता दें, ऐसा कहा जाता है कि अगर आपके जीवन में कोई समस्या आ रही है तो इस दिन विशेष रूप से विष्णु की पूजा करें और उनके मंत्रों का जाप करें। वहीं आज प्रीति योग बन रहा है और पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र है। ज्योतिष गणना के हिसाब से इस दिन चंद्रमा मकर राशि में ही मौजूद हैं। अब ऐसे में आज किस मुहूर्त में पूजा करना है और किस मुहूर्त में काम करने से बचना है। इसके बारे में जानने के लिए आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से आज के पंचांग के बारे में जानते हैं।

आज का पंचांग 07 अगस्त 2025

images

तिथि नक्षत्र दिन/वार योग करण
श्रावण कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र गुरुवार प्रीति योग तैतिल और गर

आज सूर्य और चंद्रमा का समय 07 अगस्त 2025

सूर्योदय सुबह 5 बजकर 53 मिनट से लेकर
सूर्यास्त शाम 7 बजकर 12 मिनट तक
चंद्रोदय शाम 08 बजकर 41 मिनट से लेकर
चंद्रास्त सुबह 07 बजकर 55 मिनट तक

आज का शुभ मुहूर्त और योग 07 अगस्त 2025

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04 बजकर 21 मिनट से लेकर सुबह 05 बजकर 09 मिनट तक
अमृत काल सुबह 09 बजकर 04 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 45 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 06 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 56 मिनट तक
विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 50 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 15 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त शाम 07 बजकर 22 मिनट से शाम 07 बजकर 42 मिनट तक
निशिता मुहूर्त रात 12 बजकर 05 मिनट से लेकर रात 12 बजकर 46 मिनट तक
संध्या मुहूर्त शाम 7 बजकर 30 मिनट से लेकर शाम 9 बजकर 21 मिनट तक

आज का अशुभ मुहूर्त 07 अगस्त 2025

राहु काल दोपहर 02 बजकर 09 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 46 मिनट तक
गुलिक काल सुबह 09 बजकर 18 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 55 मिनट तक
यमगंड सुबह 06 बजकर 04 मिनट से लेकर सुबह 07 बजकर 41 मिनट तक
दिशाशूल उत्तर दिशा, यात्रा करने से पहले दही-चीनी जरूर खाकर निकलें।
दुर्मुहूर्त सुबह 10 बजकर 23 मिनट से लेकर सुबह 11 बजकर 14 मिनट तक

आज पर्व और त्योहार 07 अगस्त 2025

आज श्रावण शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। वहीं आज गुरुवार का दिन है। इसलिए इस दिन भगवान विष्णु की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। साथ ही ऐसा कहा जाता है कि अगर आपके जीवन में कोई परेशानी आ रही है तो इस दिन पूजा-पाठ करने से लाभ हो सकता है।

आज के गुरुवार के उपाय 07 अगस्त 2025

images (1)

  • गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा करें और जल चढ़ाएं। यह वैवाहिक जीवन में मधुरता लाता है और अविवाहितों के विवाह में आने वाली बाधाओं को दूर करता है।
  • इस दिन पीले रंग के वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है। पीला रंग बृहस्पति ग्रह से संबंधित है और सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है।
  • माथे पर हल्दी का तिलक लगाएं। यह एकाग्रता बढ़ाने और सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करने में मदद करता है।
  • तुलसी के पौधे में जल चढ़ाएं और शाम को दीपक जलाएं। ध्यान रहे कि गुरुवार को तुलसी तोड़नी नहीं चाहिए।
  • गुरुवार के दिन नमक का सेवन कम से कम करें या पूरी तरह से परहेज करें।
  • ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरवे नमः या ॐ बृं बृहस्पतये नमः मंत्र का 108 बार जाप करें।
  • चने की दाल का दान करना भी अत्यंत शुभ माना जाता है, इससे गुरु ग्रह मजबूत होता है।

आज गुरुवार के खास मंत्र 07 अगस्त 2025

  • ॐ नमो भगवते वासुदेवाय
  • ॐ बृं बृहस्पतये नमः
  • ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरवे नमः
  • ॐ ह्रीं क्लीं हूं बृहस्पतये नमः
  • ॐ देवानां च ऋषीणां च गुरुं कांचनसंनिभम्। बुद्धिभूतं त्रिलोकेशं तं नमामि बृहस्पतिम्।।
  • ॐ अं अंगारकाय नमः

07 अगस्त 2025 आज के पंचांग का महत्व

images (2)

आज गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। ऐसा कहा जाता है कि अगर आपके विवाह में किसी तरह की कोई परेशानियां दूर हो सकती है। साथ ही व्यक्ति की कुंडली में स्थित गुरुदोष से छुटकारा मिल सकता है। इसके अलावा अगर आपकी कोई मनोकामना है, जिसे आप पूरी करना चाहते हैं तो इस दिन विष्णु जी की पूजा विधिवत रूप से करें।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- HerZindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP