Paush Putrada Ekadashi 2025: पौष पुत्रदा एकादशी के दिन कितने दीपक जलाने से हो सकता है भाग्योदय

हिंदू पंचांग के अनुसार, पौष माह में पड़ने वाली एकादशी तिथि को पौष पुत्रदा एकादशी कहते हैं। इस दिन विशेष रूप से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने का विधान है। ऐसा कहा जाता है कि जिस भी जातक को किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, तो इस दिन व्रत रखने से और पूजा-पाठ करने से शुभ परिणाम मिल सकते हैं। आपतो बता दें, इस साल पौष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 10 जनवरी को पड़ रही है और यह व्रत विशेष से उन दांपत्ति के लिए होता है। जिनकी कोई संतान नहीं है। अब ऐसे में जो भी जातक इस दिन पूजा-पाठ कर रहे हैं, उन्हें कितने दीपक जलानी चाहिए। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
पौष पुत्रदा एकादशी के दिन मुख्य द्वार पर जलाएं दो दीपक
पौष मास की पुत्रदा एकादशी का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है और व्रत रखने से पुण्य लाभ होता है। इस दिन मुख्य द्वार पर दीपक जलाने का भी विशेष महत्व है। बता दें, मुख्य द्वार पर दीपक जलाने से घर में देवी-देवता का आगमन होता है और वास्तु दोष से भी छुटकारा मिल सकता है। मुख्य द्वार पर दीपक जलाने से घर में कभी भी किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है।
इसे जरूर पढ़ें - Pausha Putrada Ekadashi 2025: पौष पुत्रदा एकादशी के दिन किन चीजों का करें दान?
पौष पुत्रदा एकादशी के दिन पीपल के पास जलाएं दीपक
पौष पुत्रदा एकादशी के दिन पीपल के पास सरसो तेल का दीपक जलाएं। ऐसा कहा जाता है कि सरसो तेल का दीपक जलाने से व्यक्ति को ग्रहदोष से छुटकारा मिल सकता है। आपको बता दें, पीपल के पेड़ में त्रिदेव का वास होता है।
इसे जरूर पढ़ें - Paush Putrada Ekadashi 2025 Kab Hai: पौष पुत्रदा एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व
पौष पुत्रदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु के सामने जलाएं दीपक
पौष पुत्रदा एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है और इस दिन विष्णु जी के सामने घी का दीपक जलाने से व्यक्ति को मनोवांछित फलों की प्राप्ति हो सकती है और कार्य में आ रही बाधाएं दूर हो जाती है। इसके अलावा अगर आपके विवाह में कोई परेशानी आ रही है, विष्णु जी के सामने घी का दीपक जलाने से शुभ परिणाम मिल सकते हैं।
माता लक्ष्मी के सामने जलाएं एक दीपक
अगर आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है, तो पौष पुत्रदा एकादशी के दिन घी का दीपक माता लक्ष्मी के सामने जलाने से लाभ हो सकता है और धन संबंधित समस्याएं भी दूर हो सकती है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।