मुख्य द्वार पर सरसों के तेल का दीपक जलाने से क्या होता है?
Nikki Rai
05-03-2024, 07:37 IST
www.herzindagi.com
हिन्दू धर्म में सरसों के तेल का विशेष महत्व है। पूजा में सरसों के तेल का दीपक जलाना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस तेल का दीपक जलाने से ही कई तरह के कष्ट दूर होते हैं। यदि आप शाम के वक्त सरसों के तेल का दीपक जलाते हैं, तो इससे कई फायदे मिलते हैं-
मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न
यदि आप शाम को मेन गेट पर सरसों के तेल का दीपक जलाते हैं, तो इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में वास करती हैं।
नकारात्मकता होती है दूर
मुख्य द्वार पर सरसों के तेल का दीपक जलाने से किसी भी तरह की नकारात्मकता घर में प्रवेश नहीं कर पाती। इससे घर में सकारात्मकता आती है।
धन की नहीं होगी कमी
मेन गेट पर दीपक जलाने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और इससे घर में पैसों की तंगी नहीं रहती।
बुरी नजर दूर करे
रोजाना मुख्य द्वार पर सरसों के तेल का दीपक जलाने से किसी भी तरह की बुरी नजर आपके परिवार को छू नहीं पाती। इससे बुरी नजर का प्रभाव कम होता है।
सफलता मिलती है
अगर आपको सफलता नहीं मिल पा रही है, तो रोजाना शाम को घर के बाहर सरसों के तेल का दीपक जरूर जलाएं। इससे आपकी सफलता के रास्ते खुल जाएंगे।
वास्तु दोष दूर करे
यदि आपके घर में वास्तु दोष है, तो इसे दूर करने के लिए रोजाना शाम को सरसों के तेल का दीपक जलाएं। इससे घर का वास्तु अच्छा होगा।
कष्ट होते हैं दूर
यदि आपके जीवन में कष्ट हैं, तो इन दुखों को दूर करने के लिए आपको रोजाना शाम को सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए।
मुख्य द्वार पर सरसों के तेल का दीपक जलाने से आपको भी ये लाभ मिल सकते हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इससे जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें herzindagi.com