राशि के अनुसार पीपल के पेड़ में जरूर चढ़ाएं ये चीजें, मिल सकती है सफलता

ज्योतिष शास्त्र में पेड़-पौधों का संबंध व्यक्ति के जीवन से बताया गया है। इसलिए इनकी पूजा करने से व्यक्ति को शुभ परिणाम मिलने लग जाते हैं। 

 
Peepal Tree Puja vidhi significance by expert

(offer these things to peepal tree as per zodiac for success) पेड़-पौधे खूबसूरती के लिए ही नहीं, बल्कि ग्रहदोष के निवारण के लिए शुभ माना जाता है। अगर राशि के अनुसार पेड़-पौधों की पूजा की जाए, तो इससे शुभ परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। बात करें पीपल के पेड़ की, तो राशि के अनुसार क्या चढ़ाना शुभ होता है, इसके बारे में जानना जरूरी है।

ऐसे में आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

मेष राशि वाले पीपल के पेड़ में चढ़ाएं ये चीज

मेष राशि के जातक पीपल के पेड़ की जड़ में दूध चढ़ाएं। इससे भगवान शिव की कृपा बनी रहेगी। साथ ही मनोकामना भी पूरी हो सकती है। बता दें, पीपल में सभी देवी-देवताओं का वास होता है। इसलिए इसके जड़ में दूध जरूर चढ़ाएं।

वृष राशि वाले पीपल के पेड़ में चढ़ाएं ये चीज

वृष राशि के जातक पीपल के पेड़ की जड़ में चंदन से तिलक लगाएं। इससे ग्रहदोष से छुटकारा मिल सकता है और अगर परिवार का कोई सदस्य बीमार है, तो इससे रोगदोष से संबंधित समस्याएं भी दूर हो सकती है।

मिथुन राशि वाले पीपल के पेड़ में चढ़ाएं ये चीज

मिथुन राशि के जातक पीपल के पेड़ की जड़ में रोजाना जल चढ़ाएं। इससे आपकी कुंडली में स्थित दोष से छुटकारा मिल जाएगा और मानसिक शांति भी मिलती है।

कर्क राशि वाले पीपल में चढ़ाएं ये चीज

कर्क राशि के जातक पीपल के पेड़ की जड़ में दूध और हल्दी (हल्दी का उपाय) चढ़ाएं। इससे आपकी कभी किसी भी चीज का भय नहीं होगा और अशुभ प्रभावों से भी छुटकारा मिल सकता है।

सिंह राशि वाले पीपल में चढ़ाएं ये चीज

सिंह राशि के जातक पीपल के पेड़ की जड़ में केसर और फल चढ़ाएं। इससे आपको सभी समस्याओं से मुक्ति मिल जाएगी।

इसे जरूर पढ़ें - इन पेड़-पौधों की दिन के अनुसार करें पूजा और जानें महत्व

कन्या राशि वाले पीपल में चढ़ाएं ये चीज

कन्या राशि के जातक पीपल के पेड़ की जड़ में जल और अक्षत चढ़ाएं। इससे आपको गुरुदोष से छुटकारा मिल सकती है।

तुला राशि वाले पीपल में चढ़ाएं ये चीज

तुला राशि के जातक पीपल के पेड़ की जड़ में दही और शहद चढ़ाएं। इससे आपको शुभ परिणाम की प्राप्ति हो सकती है और आपकी कोई इच्छा भी पूरी हो सकती है।

वृश्चिक राशि वाले पीपल में चढ़ाएं ये चीज

वृश्चिक राशि वाले पीपल के पेड़ की जड़ में गन्ने का रस चढ़ाएं। इससे आपको कभी असफलता का सामना नहीं करना पड़ेगा।

धनु राशि वाले पीपल में चढ़ाएं ये चीज

धनु राशि के जातक पीपल के पेड़ की जड़ में दूध और मिश्री चढ़ाएं। इससे आपको धन लाभ हो सकता है और आपको कभी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

इसे जरूर पढ़ें - आंवले के पेड़ की पूजा करते समय करें इस मंत्र का जाप, मिलेंगे ये लाभ

मकर राशि वाले पीपल में चढ़ाएं ये चीज

मकर राशि वाले पीपल के पेड़ की जड़ में गंगाजल तांबे के लोटे से चढ़ाएं। इससे आपको कभी रोगदोष से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

कुंभ राशि वाले पीपल में चढ़ाएं ये चीज

कुंभ राशि वाले पीपल के पेड़ की जड़ में दूध और काला तिल चढ़ाएं। इससे शनिदोष से छुटकारा मिल सकता है।

मीन राशि वाले पीपल में चढ़ाएं ये चीज

HALDI UPAY

मीन राशि वाले पीपल के पेड़ की जड़ में हल्दी चढ़ाएं। इससे भगवान विष्णु (भगवान विष्णु मंत्र) की कृपा बनी रहेगी और आपको सभी काम में सफलता मिल सकती है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP