अक्सर हम अपने आस-पास या घर में अजीबोगरीब घटनाओं का अनुभव करते हैं, जैसे घर में अचानक कलह बढ़ जाना, काम बनते-बनते बिगड़ जाना, या परिवार के सदस्यों का बार-बार बीमार पड़ना। कई बार हम इन चीजों को सामान्य मान लेते हैं, लेकिन हमारी परंपराओं में इसे बुरी नजर का प्रभाव भी माना जाता है। बुरी नजर, जिसे अक्सर 'नकारात्मक ऊर्जा' के रूप में देखा जाता है, किसी व्यक्ति या स्थान की ऊर्जा को प्रभावित कर सकती है, जिससे वहां परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। नाग पंचमी के दिन बुरी नजर से छुटकारा पाने के लिए उपाय बताए गए हैं। आपको बता दें, नाग पंचमी का दिन सर्प देवता को समर्पित होता है, और इस दिन उनकी पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है, ऐसा माना जाता है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से नाग पंचमी के दिन नजर उतारने के बारे में जानते हैं।
धार्मिक दृष्टिकोण से, यह माना जाता है कि नाग पंचमी के दिन नाग देवता पृथ्वी पर भ्रमण करते हैं। उपले पर कपूर जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। नाग पंचमी के दिन सुबह स्नान करने के बाद, एक साफ उपला लें। इसे अपने घर के मुख्य द्वार के ठीक बाहर रखें। उपले पर थोड़ा कपूर रखकर जला दें। जब तक धुआं उठता रहे, उसे वहीं रहने दें। इस दौरान आप नाग देवता के मंत्रों का जाप भी कर सकते हैं। उसके बाद आप पूरे घर में उस धुएं को दिखाएं और फिर घर के सभी सदस्यों पर उस धुएं को दिखाएं। इससे बुरी नजर दूर हो सकती है।
इसे जरूर पढ़ें - सांप देखकर सहम जाती हैं आप? नाग पंचमी पर इसका दिखना देता है कई शुभ फल... जानें संकेत
उपले और कपूर की अग्नि से निकलने वाली सकारात्मक ऊर्जा घर में मौजूद किसी भी तरह की नकारात्मक शक्ति को दूर करती है। ऐसा माना जाता है कि यह ग्रहों के अशुभ प्रभावों को कम करने में सहायक है। विशेषकर शनि, राहु और केतु जैसे ग्रहों के दुष्प्रभाव को शांत करने के लिए यह उपाय किया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन उपले पर कपूर जलाने से व्यक्ति को ग्रहदोष से छुटकारा मिल सकता है और भाग्योदय हो सकता है।
यह विडियो भी देखें
इसे जरूर पढ़ें - नागपंचमी पर भाग्यवान और धनवान बनने के लिए कर सकती हैं ये 5 अचूक उपाय, पंडित जी से जानें
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- HerZindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।