what does seeing snake on nag panchami means

सांप देखकर सहम जाती हैं आप? नाग पंचमी पर इसका दिखना देता है कई शुभ फल... जानें संकेत

इस साल नाग पंचमी 29 जुलाई 2025 को मनाई जाएगी। यह दिन नाग देवताओं को समर्पित है और इस दिन उनकी पूजा की जाती है ताकि वे भक्तों को किसी भी प्रकार के भय या नुकसान से बचाएं।  
Editorial
Updated:- 2025-07-23, 15:27 IST

नाग पंचमी श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाई जाती है। इस साल नाग पंचमी 29 जुलाई 2025 को मनाई जाएगी। यह दिन नाग देवताओं को समर्पित है और इस दिन उनकी पूजा की जाती है ताकि वे भक्तों को किसी भी प्रकार के भय या नुकसान से बचाएं। जब इस विशेष दिन पर आपको सांप दिखाई देता है, तो इसे सामान्य घटना नहीं माना जाता, बल्कि इसे प्रकृति और दैवीय शक्तियों का एक संकेत समझा जाता है। आमतौर पर सांपों को देखकर डर लगना स्वाभाविक है, लेकिन ज्योतिष में नाग पंचमी के दिन सांप का दिखना बेहद शुभ होता है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइए जानते हैं कि नाग पंचमी के दिन सांप दिखने से क्या होता है।

नाग पंचमी के दिन नाग दिखने का क्या मतलब है?

ज्योतिष शास्त्र में सांप को धन और समृद्धि का रक्षक माना जाता है। भगवान शिव के गले में वासुकी नाग और भगवान विष्णु के शेषनाग पर विराजमान होने का अर्थ भी यही है कि नागों का संबंध धन-धान्य और ऐश्वर्य से है। यदि नाग पंचमी के दिन आपको सांप दिखता है, तो यह संकेत हो सकता है कि आपके जीवन में आर्थिक स्थिति में सुधार होने वाला है। आपको अचानक धन लाभ हो सकता है या व्यापार में वृद्धि देखने को मिल सकती है।

nag panchami pr saap dikhne se kya hota hai

कुछ मान्यताओं के अनुसार, नागों को पितरों का प्रतीक भी माना जाता है। नाग पंचमी पर सांप का दिखना इस बात का संकेत हो सकता है कि आपके पूर्वज आपसे प्रसन्न हैं और उनका आशीर्वाद आपके साथ है। यह दर्शाता है कि आपके पितृ ऋण से मुक्ति मिल सकती है और परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें: नाग पंचमी पर क्यों नहीं बनाई जाती रोटी? जानें क्या वाकई ऐसा करना होता है अशुभ

सांप को शक्ति और पराक्रम का प्रतीक भी माना जाता है। यदि आप किसी शत्रु से परेशान हैं या किसी प्रकार के भय में जी रहे हैं, तो नाग पंचमी पर सांप का दिखना यह संकेत देता है कि आपको अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी और आपके मन से भय दूर होगा। यह आपके आत्मविश्वास में वृद्धि का भी संकेत हो सकता है।

यह विडियो भी देखें

नाग देवता को रक्षक और पालक माना जाता है। नाग पंचमी पर सांप का दिखना यह दर्शाता है कि नाग देवता आपकी और आपके परिवार की सभी प्रकार के संकटों और नकारात्मक शक्तियों से रक्षा कर रहे हैं। यह एक प्रकार से दैवीय सुरक्षा कवच का संकेत है।

यह भी पढ़ें: कालसर्प दोष से छुटकारा पाने के लिए नाग पंचमी के दिन शिवलिंग पर जरूर चढ़ाएं ये चीजें, हो सकता है लाभ

यह भी माना जाता है कि नाग पंचमी पर सांप का दिखना आपकी किसी अधूरी मनोकामना के पूरा होने का संकेत है। यदि आप लंबे समय से किसी इच्छा की पूर्ति का इंतजार कर रहे हैं, तो यह शुभ संकेत हो सकता है कि आपकी वह इच्छा जल्द ही पूरी होने वाली है। कई बार सांप का दिखना किसी शुभ समाचार की प्राप्ति का भी संकेत होता है। यह समाचार आपके करियर, विवाह, संतान या किसी अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्र से संबंधित हो सकता है।

nag panchami pr saap dikhne ka kya arth hai

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi 

FAQ
नाग पंचमी के दिन क्या दान करना चाहिए? 
नाग पंचमी के दिन नाग छत्र या दूध का दान करना शुभ माना जाता है। 
नाग पंचमी के दिन किस मंत्र का जाप करना चाहिए? 
नाग पंचमी के दिन 'ॐ नव कुलाय विद्महे विषदन्ताय धीमहि, तन्नो सर्प प्रचोदयात्' मंत्र का जाप करना चाहिए।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;