Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:03 PM IST

Nag Panchami 2024: नाग पंचमी के दिन किन चीजों का दान करने से बचना चाहिए?

पंचांग के हिसाब नाग पंचमी का पर्व सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाई जाती है। इस दिन कुछ ऐसी चीजें हैं, जिनका दान करने की मनाही होती है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
Updated:- 2024-08-02, 10:35 IST
Nag Panchami  which things should not be donate

हिंदू धर्म में नाग पंचमी का पर्व बेहद शुभ फलदायी माना जाता है। इस पंचमी को भैया पंचमी के नाम से भी जाना जाता है। मान्यताओं के अनुसार नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति की सभी परेशानियां दूर हो जाती है। साथ ही उत्तम फलों की भी प्राप्ति होती है। वहीं इस साल नाग पंचमी 09 अगस्त शुक्रवार के दिन मनाई जाएगी। नाग पंचमी के दिन भगवान शिव की पूजा करने का भी विधान है। अब ऐसे में नाग पंचमी के दिन कुछ ऐसी चीजें हैं, जिनका दान करने से बचना चाहिए। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं। 

लोहे की वस्तुओं का दान करने से बचें

नाग पंचमी के दिन लोहे की वस्तुओं का दान करने से बचना चाहिए। क्योंकि लोहे का संबंध नाग देवता से जोड़ा गया है। इसलिए इस दिन लोहे का दान करना अशुभ माना जाता है। इतना ही नहीं, नाग पंचमी के दिन लोहे का दान करने से व्यक्ति को ग्रहदोष लगता है। इसलिए इस दिन लोहे की वस्तुओं का दान करना वर्जित है। 

दूध और दही का दान करने से बचें

how to make curd with spoiled milk

नाग पंचमी के दिन दूध और दही का दान करने से बचना चाहिए। इससे नाग देवता नाराज हो सकते हैं और व्यक्ति के जीवन में परेशानियां भी बढ़ने लग जाती है। इसलिए इस दिन सफेद चीजों का दान करने से बचें। 

नमक का दान करने से बचें

नाग पंचमी के दिन नमक का दान करने से बचना चाहिए। ज्योतिष के अनुसार, नमक का संबंध शनि ग्रह से होता है। शनि को न्याय का देवता माना जाता है और उनका स्वभाव कठोर होता है। नाग पंचमी के दिन नमक का दान करने से शनि का प्रभाव बढ़ सकता है और इससे नकारात्मक परिणाम सामने आ सकते हैं।

इसे जरूर पढ़ें - Nag Panchami 2024: आपको भी लगता है सांपों से डर तो घर में रखें ज्योतिष एक्सपर्ट की बताई ये 3 चीजें

तेल का दान करने से बचें

pic

ज्योतिष के अनुसार, तेल का संबंध कुछ ग्रहों से होता है और नाग पंचमी के दिन तेल का दान करने से इन ग्रहों का अशुभ प्रभाव बढ़ सकता है। इसलिए नाग पंचमी के दिन तेल का दान करने से बचना चाहिए। 

इसे जरूर पढ़ें - Nag Panchami 2024: नाग पंचमी के दिन मुख्य द्वार पर गाय के गोबर से क्यों बनाते हैं सांप की आकृति

काले वस्त्र का दान भूलकर भी न करें

नाग पंचमी के दिन काले वस्त्र का दान करने से बचना चाहिए। हिंदू धर्म में काले रंग को अशुभ माना जाता है। इसे नाग देव से जोड़ा जाता है और इस दिन काले रंग के वस्त्रों का दान करने से व्यक्ति को राहु और केतु दोष लग सकता है। इसलिए नाग पंचमी के दिन काले रंग के वस्त्र दान करने से बचें। 

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- HerZindagi

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।