Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:50 PM IST

Nag Panchami 2024: नाग पंचमी के दिन मुख्य द्वार पर गाय के गोबर से क्यों बनाते हैं सांप की आकृति

हिंदू धर्म में नाग पंचमी का विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन भैया पंचमी के नाम से भी जाना जाता है। यह हर साल सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाई जाती है। आइए इस लेख में जानते हैं कि नाग पंचमी के दिन मुख्य द्वार पर गोबर से सांप की आकृति क्यों बनाई जाती है।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2024-07-31, 15:33 IST
Nag panchami  significance of making snake with Cowdung ()

सनातन धर्म में नागपंचमी मनाने का विशेष महत्व है। इस दिन विशेष रूप से भगवान शिव और नागदेवती की पूजा करने का विधान है। नाग पंचमी को भैया पंचमी के नाम से भी जाना जातै है। यह हर साल सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस दिन नाग देवता की पूजा करने से व्यक्ति को सौभाग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही सुख-समृद्धि की भी प्राप्ति होती है। बता दें, इस साल 09 अगस्त को नाग पंचमी मनाया जाएगा। इस दिन पूजा का सही समय शाम 05 बजकर 47 मिनट से लेकर 08 बजकर 27 मिनट तक है। अब ऐसे में इस दिन मुख्य द्वार पर गाय के गोबर से सांप की आकृति बनाने का विशेष महत्व बताया गया है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं। 

गाय के गोबर से सांप की आकृति बनाने का महत्व

main ()

गाय के गोबर से सांप की आकृति बनाना हिंदू धर्म में एक प्राचीन रीति है। ऐसा विशेषकर कुछ घरों में मुख्य रूप से बनाया जाता है। बता दें, हिंदू धर्म में नाग देवता को जल और अन्न का देवता माना जाता है। गोबर से बनी सांप की आकृति से नाग देवता की पूजा की जाती है और उनसे वर्षा और समृद्धि की कामना की जाती है। नाग देवता भगवान शिव के गले में रहते हैं। गोबर से बनी सांप की आकृति से शिव और पार्वती की पूजा भी की जाती है। जिससे घर परिवार में खुशियों का आगमन होता है। साथ ही सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार होता है। ऐसा माना जाता है कि गोबर से बनी सांप की आकृति घर में शुभता लेकर आता है। इस बनाने से घर में कभी नाग भय नहीं रहता है। 

इसे जरूर पढ़ें - Nag Panchami 2024: नागपंचमी के दिन जरूर करें ये 4 काम, भगवान शिव होंगे प्रसन्न

मुख्य द्वार पर क्यों बनाते हैं सांप की आकृति? 

 Delhi Nikhil Bisht Snake Cobra Snake Snake  scaled

नाग देवता को धन-धान्य का देवता भी माना जाता है। मुख्य द्वार पर सांप की आकृति बनाने से घर में समृद्धि आती है, ऐसा माना जाता है। इतना ही नहीं, मुख्य द्वार पर सांप की आकृति बनाने से घर में प्रवेश करने वाले सभी लोगों पर नाग देवता की कृपा बनी रहती है, ऐसा माना जाता है। साथ ही मुख्य द्वार पर सांप की आकृति बनाने से भगवान शिव की कृपा भी बनी रहती है। 

इसे जरूर पढ़ें - Nag Panchami 2024: नाग पंचमी के दिन मनचाहा फल पाने के लिए क्या करें और क्या न करें?

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- HerZindagi

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।