Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:55 PM IST

Nag Panchami 2024: आपको भी लगता है सांपों से डर तो घर में रखें ज्योतिष एक्सपर्ट की बताई ये 3 चीजें

नागपंचमी का त्योहार 09 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन नाग देवती की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। वहीं पूजा के अलावा कुछ ऐसी चीजें है। जिन्हें घर में रखने मात्र से नागभय से छुटकारा मिल जाता है। 
Updated:- 2024-08-01, 15:36 IST
Nag Panchami  keep these things at home to get rid of snake fear

हिंदू पंचांग के हिसाब से सावन का महीना चल रहा है। जिसमें सोमवार के व्रत के अलावा कई प्रकार के व्रत रखे जाते हैं। इसमें एक खास त्योहार नाग पंचमी भी आता है। पूरे देशभर में 09 अगस्त को नाग पंचमी का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन नाग देवता की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। वहीं पूजा के दौरान नाग देवता को दूध पिलाने की भी मान्यता है। ऐसा कहा जाता है कि अगर आप नाग देवता की कृपा पाना चाहते हैं, तो इस दिन कुछ ऐसी विशेष चीजें हैं। जिनका सेवन करने या रखने मात्र से ही सर्प दंश से पूरे परिवार को छुटकारा मिल जाता है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं। 

नींबू का करें प्रयोग 

images

नाग पंचमी के दिन नींबू का सेवन करने या फिर इसे घर में किसी भी दिशा में रखने से घर के सभी सदस्यों को सर्पदंश से छुटकारा मिल जाता है। बता दें,  यदि आप नींबू का सेवन करेंगे तो आप सांप के दांत भी खट्टे कर सकते हैं। इसके अलावा घर में नींबू रखने से घर में स्थित नकारात्मक ऊर्जा भी दूर हो जाती है। नाग पंचमी के दिन विधि पूर्वत सांपों की पूजा करने के बाद नींबू जरूर खाना चाहिए। इससे आपको लाभ हो सकता है। 

घर में मीठी खीर बनाकर रखें

नाग पंचमी के दिन ऐसा कहा जाता है कि नाग देवता को मीठी या फिर खट्टे प्रसाद अर्पित करते हैं। जिससे नागदेवता अधिक प्रसन्न होते हैं और नाग भय भी दूर हो जाता है। इसलिए नाग पंचमी के दिन आप मीठी खीर बनाकर नागदेवता के लिए रखें और इसके अलावा आप खीर का सेवन भी जरूर करें। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, ऐसा कहा जाता है कि सावन की पंचमी तिथि को ऋषि जरत्कारू के पुत्र आस्तिक मुनि ने अपने तपोबल से राजा जनमेजय के नग यज्ञ में जल रहे सर्पों की रक्षा की थी। जिसके कारण नागलोक में नागपंचमी की तिथि को मनाने की परंपरा चली आ रही है।

इसे जरूर पढ़ें - Nag Panchami 2024: नाग पंचमी के दिन मनचाहा फल पाने के लिए क्या करें और क्या न करें?

नीम के पत्ते का करें प्रयोग

tips to use neem leaves at home

नाग पंचमी के दिन आप नीम के पत्ते को घर में रखें और इसके अलावा आप नीम के पत्तों को खा भी सकते हैं। ऐसा करने से नागदेवता की कृपा बनी रहती है और रक्षा भी होती है। ऐसा माना जाता है कि नांगपंचमी के खास दिन पर घरों में मीठी, खट्टी, कड़वा और तीखा स्वाद वाला खाना बनाकर रख सकते हैं। इससे शुभ परिणाम मिल सकते हैं। 

इसे जरूर पढ़ें - Nag Panchami 2024: नागपंचमी के दिन जरूर करें ये 4 काम, भगवान शिव होंगे प्रसन्न

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- HerZindagi

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।