Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:43 PM IST

Nag Panchami 2024: नाग पंचमी के दिन मनचाहा फल पाने के लिए क्या करें और क्या न करें?

हिंदू पंचांग के अनुसार भगवान विष्णु के शेषनाग से लेकर भगवान शिव के गले में लिपटे वासुकी तक, सांपों का विशेष महत्व बताया गया है। इनकी पूजा विधिवत रूप से करने से व्यक्ति को कई प्रकार के दोषों से छुटकारा मिल जाता है। साथ ही उत्तम फलों की प्राप्ति भी होती है। 
Updated:- 2024-07-29, 16:05 IST
Nag Panchami  dos and donts ()

नाग पंचमी हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार है जो सावन महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन नाग देवता की पूजा की जाती है और उनकी आराधना की जाती है। मान्यता है कि इस दिन नाग देवता प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों पर कृपा बरसाते हैं। नाग पंचमी के दिन नाग देवता को दूध, फूल और फल चढ़ाकर उनकी पूजा की जाती है। मान्यता है कि इससे नाग देवता प्रसन्न होकर घर में सुख-शांति और समृद्धि लाते हैं। अब ऐसे में नाग पंचमी के दिन क्या करना चाहिए और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

नाग पंचमी के दिन क्या करना चाहिए? 

naag panchami

  • नाग पंचमी के दिन कुछ विशेष कार्य करने से नाग देवता प्रसन्न होते हैं और घर में सुख-शांति का वास होता है।
  • नाग पंचमी के दिन गोबर से नाग बनाकर पूजने की मान्यता है। इसलिए इस दिन विधिवत रूप से पूजा करें। 
  • कई लोग नाग पंचमी के दिन व्रत रखते हैं। इस दिन सात्विक भोजन करना चाहिए। 
  • यदि संभव हो तो नाग मंदिर जाकर नाग देवता के दर्शन करें और पूजा करें।
  • नाग पंचमी के दिन दूध और दही दान करने का विशेष महत्व है। 
  • घर में नाग के चित्र को लगाने से घर में सुख-शांति बनी रहती है।
  • नाग पंचमी के दिन भगवान शिव के साथ-साथ भगवान विष्णु की भी अवश्य करना चाहिए। 

इसे जरूर पढ़ें - सपने में सांप दिखना शुभ या अशुभ, जानें ज्योतिष एक्सपर्ट की राय

नाग पंचमी के दिन क्या नहीं करना चाहिए? 

SOIL solutions

  • नाग पंचमी के दिन सांपों को मारना, उन्हें परेशान करना या उन्हें नुकसान पहुंचाना अत्यंत वर्जित है।
  • नाग पंचमी के दिन झूठ बोलना और किसी भी व्यक्ति को अपशब्द बोलने से बचना चाहिए। 
  • इस दिन सुई, चाकू या अन्य नुकीली चीजों का उपयोग करने से बचना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि इससे नाग देवता प्रसन्न नहीं होते हैं।
  • नाग पंचमी के दिन जमीन की खुदाई करना या खेत में हल चलाना शुभ नहीं माना जाता है। 
  • नाग पंचमी के दिन काले वस्त्र पहनने से बचना चाहिए। इसे शुभ नहीं माना जाता है। 
  • इस दिन मांसाहार और मदिरा का सेवन करने से बचना चाहिए।
  • नाग पंचमी के दिन बाहर की यात्रा करने से भी बचना चाहिए।

इसे जरूर पढ़ें - Snake At Home: सावन में दिख जाए सांप तो मिल सकते हैं ये शुभ-अशुभ फल, जानें क्या है ज्योतिष की राय

नाग पंचमी के दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। इसके बार में विस्तार से पढ़ें और अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।