Snake In Dream Meaning: सपने में हम जो भी देखते हैं उसका कोई न कोई मतलब अवश्य होता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में दिखने वाली हर चीज हमें भविष्य के बारे में संकेत देती है। सपने शुभ भी होते हैं और अशुभ भी। कुछ सपने हमें याद रहते हैं और कुछ हम भूल जाते हैं। उसी प्रकार यदि हम सपने में सांप देखते हैं तो इसका कुछ न कुछ अर्थ अवश्य होता है। हिन्दू धर्म में सांप पूजनीय माना जाता है। हमारे शास्त्रों में भी सांप का वर्णन कई जगह मिलता है। सांप कहीं देवता का प्रतीक है, तो कहीं मृत्यु का। चूंकि सांप हमारे जीवन से कहीं न कहीं जुड़ा हुआ है इसलिए हमे सांप कभी भी सपने में दिखाई दे सकते हैं। मनुष्य को सांप का सपना आना स्वाभाविक है।
आपमें से शायद कई लोगों ने कभी न कभी सांप का सपना जरूर देखा होगा। अनायास ही आपके मन में ये ख्याल भी आया होगा कि यह शुभ है या नहीं। हमने इस तरह के सपने शुभ अशुभ फल और इसका मतलब जानने के लिए ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉ. आरती दहिया जी से बात की उन्होंने इस तरह के किसी भी सपने के मतलब के बारे में जानकारी दी जो आप भी जान लें।
सांप को पकड़ना
यदि सपने में कोई सांप को पकड़ लेता है तो इसका मतलब है कि आपको धन संपत्ति मिलेगी और परेशानियां दूर हो जाएंगी। ये आपके लिए एक अच्छा संकेत हो सकता है।
सांप को मारना
यदि आप सपने में सांप को मारते हैं तो इसका मतलब है कि आप जल्द ही अपने शत्रु पर विजय प्राप्त करने वाले हैं। ये सपना आपके लिए अच्छे संकेत देता है।
इसे जरूर पढ़ें:अगर आपको भी सपने में दिखती हैं ये 7 चीजें तो हो जाएं सतर्क, घर में आ सकती है दरिद्रता
सांप व नेवले की लड़ाई देखना
यदि सपने में आप सांप व नेवले की लड़ाई देखते हैं तो इसका मतलब है कि आप भविष्य में किसी क़ानूनी मामले में पड़ सकते हैं। कोर्ट से जल्द ही आपको कोई नोटिस आ सकता है।
सांप का काटना
अगर आप सपने में सांप को काटते हुए देखते हैं तो यह भविष्य में आने वाली किसी बड़ी परेशानी का संकेत हो सकता है। ये चाहे आपके स्वास्थ्य को लेकर परेशानी हो या फिर नौकरी व्यवसाय से जुड़ी समस्या, आपको भविष्य में कोई न कोई समस्या जरूर झेलनी पड़ सकती है।(सपने में बच्चे को देखने का मतलब )
सांप को बिल में जाते देखना
अगर आप सपने में सांप को बिल में जाते हुए देखते हैं तो इसका अर्थ है कि आने वाले समय में आपको धन संपत्ति मिलेगी। ऐसा कोई भी सपना आपके लिए शुभ संकेत देता है।
सांप को हमला करते देखना
यदि आप सांप को अपने ऊपर हमला करते देखते हैं तो आपका आने वाला समय आपके लिए काफी कठिन होने वाला है। आपके जीवन में कई कठिनाइयां रहेंगी जिनका आपको सामना करना पड़ेगा।
सांप के दांत दिखाई देना
सपने में सांप के दांतों का दिखना भी अशुभ माना जाता है। अगर आप सपने में ऐसा कुछ देख रहे हैं, तो समझ लीजिए आपको किसी से जल्द ही धोखा मिल सकता है। ऐसा सपना आने पर आपको सचेत होने की जरूरत है।
इसे जरूर पढ़ें:Expert Tips: क्या आप जानते हैं कुछ सपने देते हैं शुभ संकेत, हो सकती है धन की वर्षा
सांप के बच्चे का दिखाई देना
यदि आपको सपने में सांप के बच्चे दिखते हैं तो इसका मतलब है कि आपके जीवन में कोई बड़ा खतरा आने वाला है। ऐसा कोई भी सपना आने पर आप पहले से ही इस खतरे से बचने के लिए सचेत हो जाएं।
Recommended Video
सांप को शिवलिंग से लिपटा हुआ देखना
यदि आप सांप को शिवलिंग से लिपटा हुआ देखते हैं तो इसका अर्थ है कि आपकी कोई मनोकामना जल्द ही पूर्ण होने वाली है। आपको भगवान महादेव का आशीर्वाद मिलने वाला है। ऐसा सपना आने पर शिव मंदिर जाकर शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।
मरा हुआ सांप देखना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर सपने में आपको मरा हुआ सांप दिखाई दे तो इसका अर्थ है कि आगे आने वाला समय आपके लिए अच्छा रहेगा।
उम्मीद है आपको स्वप्न शास्त्र से जुड़े कुछ शुभ अशुभ फल जरूर पसंद आए होंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।