नया घर बनवाते समय जितना जरूरी वास्तु का पालन करना है, उतना ही जरूरी है ज्योतिष के नियमों को ध्यान में रखना। ज्योतिष के कई नियम आपके नए घर में सकारात्मकता जोड़ने में मदद कर सकते हैं।
ऐसे ही आपमें से कई लोगों ने देखा या घर के बड़ों से सुना होगा कि नया घर बनवाते समय आपको इसकी नींव में चांदी के नाग-नागिन जरूर रखने चाहिए। आखिर इस प्रथा का पालन क्यों जरूरी माना जाता है और इसका क्या महत्व हो सकता है। इस बात का पता लगाने के लिए हमने ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी जी से बात की। आइए जानें इसके बारे में विस्तार से।
चांदी धातु का क्या है महत्व
ज्योतिष में चांदी को एक ऐसी धातु के रूप में देखा जाता है जो शुद्धता का प्रतीक होती है और इसे चंद्रमा की धातु के रूप में देखा जाता है। यदि आप चांदी के नाग-नागिन घर की नींव रखते समय रखते हैं तो ये आपके घर में हमेशा शांति बनाए रखने में मदद करता है। चांदी का सांप न केवल सांप के अंतर्निहित गुणों का प्रतीक माना जाता है, बल्कि चांदी धातु की शुद्धता और प्रतिबिंबित गुणों का भी प्रतिनिधित्व करता है।
इसे जरूर पढ़ें: पर्स में रखें चांदी का सिक्का, खुल सकते हैं किस्मत के दरवाजे
चांदी के नाग-नागिन करते हैं बुरी शक्तियों से सुरक्षा
ऐसा माना जाता है कि यदि आप घर की नींव में चांदी के नाग-नागिन रखते हैं तो ये आपके घर की सुरक्षा करते हैं। ये घर को किसी भी नकारात्मक शक्ति से बचाने में मदद करते हैं। सांपों को बुरी आत्माओं और द्वेषपूर्ण शक्तियों से बचाने वाला माना जाता है, इसलिए प्रतीक के रूप में चांदी के नाग-नागिन का जोड़ा घर की नींव में रखा जाता है।
ये घर के लोगों की सुरक्षा किसी भी बुरी शक्तियों से करने में मदद करते हैं। यह आपके घर में आध्यात्मिक सुरक्षा का कवच बनाते हैं।
चांदी के नाग-नागिन नवीनीकरण का प्रतीक
ऐसी मान्यता है जैसे नाग-नागिन अपने पुराने शरीर से केचुल अलग करके नया रूप धारण करते हैं, वैसे ही यदि आप घर की नींव में यदि चांदी के नाग-नागिन रखते हैं तो ये परिवर्तन को दिखाते हैं। यदि आपका घर किसी ऐसी स्थान पर बनाया जा रहा है जहां पहले कोई और घर या इमारत थी तो नाग-नागिन का जोड़ा रखने से पुरानी यादों को छोड़कर बाहर निकलने में मदद मिलती है।
इसे जरूर पढ़ें: बच्चों के गले में चांदी का सूरज पहनाने के फायदे जानें
नाग-नागिन एक सकारात्मक माहौल का प्रतीक होते हैं
ज्योतिष में ऐसा माना जाता है कि चांदी के नाग-नागिन अगर घर की नींव में रखे जाते हैं तो ये घर में सकारात्मक कंपन का संचार करता है। चूंकि आध्यात्मिक परंपराओं में, चांदी धातु को चंद्रमा से जोड़ा जाता है और यह ग्रहणशीलता, अंतर्ज्ञान और सुरक्षा का प्रतिनिधित्व करती है।
नए घर की नींव में चांदी के नाग रखने से घर पूर्ण सकारात्मक ऊर्जाओं से भर जाता है, जिससे आपका निवास स्थान एक सामंजस्यपूर्ण और आध्यात्मिक रूप से रहने योग्य बनता है।
घर की ऊर्जा को संतुलित करते हैं चांदी के नाग-नागिन
घर की नींव में नाग-नागिन जैसी कुछ प्रतीकात्मक वस्तुएं रखना वास्तु के अनुसार भी शुभ माना जाता है और यह ऊर्जा के प्रवाह को संतुलित करने में मदद करता है। नाग-नागिन के जोड़े से निकलने वाली ऊर्जा परिवर्तन और उपचार से जुड़ी होती है।
घर की नींव में चांदी के सांप को रखकर आप घर के भीतर ऊर्जा को संतुलित रखने और ऊर्जा को बढ़ाने की कोशिश करते हैं। इस प्रक्रिया से घर में और सभी लोगों में शांति का भाव बना रहता है।
घर को बुरी नजर से बचाते हैं चांदी के नाग-नागिन
चांदी के नाग नागिन का जोड़ा आपके घर के बुरे प्रभावों को दूर करने के लिए बहुत उपयोगी माना जाता है और यह घर को किसी भी बुरी नजर से बचाने में मदद करते हैं। यदि आप इस नियम का पालन करते हैं तो आपके घर की नींव लम्बे समय तक टिकी रहती है और ये नींव को मजबूत बनाते हैं।
चांदी के नाग-नागिन का क्या है शास्त्रों से संबंध
शास्त्रों की मानें तो जमीन के नीचे पाताल लोक है और भूमि के स्वामी शेषनाग हैं, इसलिए भूमि पूजन करते समय कलश के साथ नाग की चांदी की मूर्ति को जमीन के अंदर शेषनाग के प्रतीकात्मक रूप में दबाया जाता है। ऐसा करने से शेष नाग आपके घर और संपत्ति की किसी भी बाधा से रक्षा करते हैं।
घर की नींव में चांदी के नाग-नागिन रखना कई तरह से लाभदायक माना जाता है और ज्योतिष में इसे बहुत महत्वपूर्ण बताया जाता है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Images: Freepik.com
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों