nag panchami myths related to snakes

Nag Panchami 2023: सांप को दूध पिलाने से लेकर बीन की धुन पर नचाने तक, जानिए नाग पंचमी से जुड़ी ये भ्रांतियां

नाग पंचमी वाले दिन घरों में सांपों को दूध पिलाने की परंपरा निभाई जाती है, लेकिन क्या ऐसा करना उचित है? सांपों को लेकर हमारे समाज में कई भ्रांतियां फैली हुई हैं। चलिए इनके बारे में आपको बताते हैं।
Editorial
Updated:- 2023-08-17, 16:32 IST

भारतीय परंपरा में सांप को भगवान का रूप माना गया है। भगवान शिव भी सांप को अपने गले में धारण करते हैं। नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा होती है, लेकिन सांप से जुड़े ऐसी कई भ्रांतियां हमारे समाज में मौजूद हैं, जिसे लोग आज भी मानते हैं। 

क्या सांप दूध पीता है?

कई लोग यह मानते हैं कि सावन के महीने में नाग पंचमी के दिन दूध पिलाने से नाग देवता प्रसन्न होते हैं। इससे नागदंश का भय नहीं रहता है। प्राचीन भविष्य पुराण के पंचमी कल्प में नाग पूजा और नागों को दूध पिलाने का जिक्र किया गया है, लेकिन असल में सांप को दूध पिलाना सही नहीं होता है।

असल में सांप का आहार मेंढक, पक्षियों के अंडे और छोटे दूसरे जीव होते हैं। लोगों को करतब दिखाने के लिए सपेरे सांप को भूखा रखते हैं। भूखे-प्यासे सांप को जब दूध मिलता है तो वह इसे भी पी लेता है। 

विशेषज्ञों के अनुसार, दूध पीने से सांप मर भी जाता है क्योंकि सांप में ऐसे एंजाइम नहीं पाए जाते जो दूध को पचा सकें और कई बार दूध पीने से दूध सांप के फेफड़ों में घुस जाता है जिसके कारण उसकी मौत हो जाती है। 

इसे जरूर पढ़ें - नाग पंचमी के दिन न करें ये काम, हो सकता है नुकसान

क्या सांप बीन की धुन पर नचाता है?

nag panchami  myths about snakes you know

सपेरे के बीन की धुन पर नाचने वाले सांप या नागिन कभी नाचते नहीं है क्योंकि सांप बहरे होते हैं और वह कुछ सुन नहीं सकते हैं। जब सपेरा बीन बजाते समय बीन को हिलाता है। सांप उसे देखकर अपने शरीर को हिलाता है जो एक सामान्य घटना होती है। कई सपेरे अपनी बीन पर कांच लगा देते हैं, तो सांप का ध्यान उस कांच से रिफ्लेक्ट होने वाली रोशनी पर जाता है। सांप उस रोशनी को फॉलो करता है और रोशनी की चमक जिधर जाती है, सांप भी उसी ओर हिलने लगता है।(काल सर्प दोष के लक्षण) 

यह विडियो भी देखें

सांप कानों के स्थान पर किसी भी गतिविधि को भांपने के लिए अपनी त्वचा का इस्तेमाल करते हैं। वह अपने आसपास होने वाली गतिविधियों पर नजर रखने के लिए त्वचा पर पड़ने वाली तरंगों का सहारा लेते हैं। 

 इसे जरूर पढ़ें - Nag Panchami 2023: नाग पंचमी पर करें ये उपाय, काल सर्प दोष से मिलेगी मुक्ति

आपको नाग पंचमी से जुड़ी यह जानकारी कैसी लगी हमें कमेंट करके बताएं। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

 

 

 

image credit- freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;