Nag Panchami 2023: नाग पंचमी पर करें ये उपाय, काल सर्प दोष से मिलेगी मुक्ति

Nag Panchami 2023 Par Kare Kaal Sarp Dosh Ke Upay: हिन्दू धर्म में नागों की पूजा का विशेष महत्व है।
यही कारण है कि शास्त्रों में नागों की पूजा के लिए नाग पंचमी का पर्व विशेष तौर पर मनाए जाने का विधान स्थापित है।
इस साल नाग पंचमी 21 अगस्त, दिन शुक्रवार की है। इस दिन नाग पूजा के साथ-साथ मंत्रों का जाप भी किया जाता है।
ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स का कहना है कि नाग पंचमी के दिन काल सर्प दोष का उपाय जरूर करना चाहिए।
इस दिन काल सर्प दोष का उपाय करने से न सिर्फ जीवन में स्थिति सुधरती है बल्कि शिव जी की कृपा भी मिलती है।
नाग पंचमी 2023 काल सर्प दोष दूर करने के लिए करें सर्प सूक्त का पाठ
- अगर आपकी कुंडली में काल सर्प दोष है तो आपको नाग पंचमी के दिन सर्प सूक्त का पाठ करना चाहिए।
- इस पाठ एक प्रभाव से काल सर्प दोष (काल सर्प दोष के लक्षण) खत्म हो जाएग और नाग दंश का भय भी आपको बिलकुल नहीं सताएगा।
यह भी पढ़ें: Nag Panchami Kab Hai 2023: कब है नाग पंचमी? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और सावन में नागों की पूजा का महत्व
नाग पंचमी 2023 काल सर्प दोष दूर करने के लिए करें कोयला प्रवाहित
- ऐसा माना जाता है कि नाग पंचमी के दिन बहते हुए जल में कोयला प्रवाहित करना चाहिए।
- ऐसा इसलिए क्योंकि कोयला प्रवाहित करने से घर की नकारात्मकता और दोष दूर होता है।
नाग पंचमी 2023 काल सर्प दोष दूर करने के लिए करें नारियल अर्पित
- नाग पंचमी के दिन नागों की पूजा करते हुए उन्हें नारियल (नारियल के उपाय) अर्पित करने से भी काल सर्प दोष दूर होता है।
- नागों को नारियल चढ़ाने से घर में सुख-सम्रद्धि आती है और आर्थिक स्थिति सुधरती है। धन हानि नहीं होती।
नाग पंचमी 2023 काल सर्प दोष दूर करने के लिए करें ये रत्न धारण
- काल सर्प दोष दूर करने के लिए गोमेद रत्न बहुत प्रभावकारी माना जाता है।
- इस रत्न को नाग पंचमी के दिन विधिवत पूजा के बाद धारण करना चाहिए।
यह भी पढ़ें: Sawan 2023 Shiv Putri Puja: भगवान शिव की ये बेटी सावन में बरसाती हैं कृपा, मिलती है सफलता
नाग पंचमी 2023 काल सर्प दोष दूर करने के लिए करें इन मंत्रों का जाप
- नाग पंचमी के दिन राहु और केतु के मंत्रों का जाप करने से काल सर्प दोष दूर होता है।
- राहु मंत्र: 'ॐ भ्रां भ्रीं भ्रौं सः राहवे नमः' और केतु मंत्र: 'ॐ गद्दाह्स्ताय विद्महे अमृतेशाय धीमहि तन्न: केतु: प्रचोदया'
अगर आपकी कुंडली में भी काल सर्प दोष है तो आप नाग पंचमी के दिन इससे जुड़े यह उपाय आजमा सकते हैं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।