Nag Panchami 2023: नाग पंचमी के दिन राशिनुसार करें इन मंत्रों का जाप, नागदेव हो सकते हैं प्रसन्न

नागपंचमी के दिन नागों की पूजा करने से नागदेवता के साथ भगवान भोलेनाथ की कृपा भी बनी रहती है। इस दिन शुभ मुहूर्त में पूजा करें। 

all zodiac tips

ज्योतिष शास्त्र में नाग पंचमी का दिन नागों की विशेष रुप से पूजा करने का महत्व है। इस दिन नागदेवता से विशेष आशीर्वाद की प्राप्ति होती है। हिंदू धर्म में नाग को देवताओं का रूप माना गया है और इनका संबंध भगवान शिव से भी है।

इसलिए अगर आप भगवान शिव की भी कृपा पाना चाहते हैं, तो नागदेवता के साथ भगवान भोलेनाथ की पूजा अवश्य करें। नागपंचमी के दिन व्रत और विधि-विधान के साथ पूजा करने से व्यक्ति को धन, सुख-संपत्ति और मनवांछित फल की प्राप्ति हो सकती है।

इस दिन राशि के अनुसार कुछ मंत्र हैं। जिनका जाप करने से व्यक्ति के ऊपर भगवान शिव के साथ नागदेवता की भी कृपा बनी रहती है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से जानते हैं, कि इस दिन किन मंत्रों के जाप से व्यक्ति के सभी दुख दूर हो सकते हैं।

जानें नाग पंचमी 2023 तिथि और समय

nag puja

हिंदू पंचांग में नाग पंचमी दिनांक 21 अगस्त दिन सोमवार को मनाई जाएगी। नाग पंचमी की शुभ तिथि दिन सोमवार (सोमवार उपाय) को रात 12:21 मिनट से लेकर अगले दिन दिनांक 22 अगस्त दिन मंगलवार को दोपहर 02 बजे तक है।

इसे जरूर पढ़ें - Nag Panchami 2023: कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए इस शुभ मुहूर्त में करें नाग पंचमी पूजा, डिटेल जानें

जानें नाग पंचमी 2023 पूजा का शुभ मुहूर्त

नागपंचमी का शुभ मुहूर्त दिनांक 21 अगस्त दिन सोमवार को सुबह 05:53 मिनट से लेकर सुबह 08:29 मिनट तक रहेगा। पूजा का कुल समय 02 घंटे 36 मिनट तक है।

नागपंचमी के दिन अपनी राशि के अनुसार करें मंत्र का जाप

nagdev upay

नागपंचमी का त्यौहार नागदेवता को प्रसन्न करने के लिए और राहु-केतु ग्रह के दुष्प्रभाव से छुटकारा पाने के लिए मनाई जाती है। इस दिन नागदेवता को दूध अर्पित किया जाता है। जिससे घर की सुख-शांति बनी रहती है। वहीं इस दिन अपनी राशि के हिसाब से पूजा के दौरान मंत्रों का जाप करना बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।

इसे जरूर पढ़ें - Nag Panchami 2023: नाग पंचमी पर करें ये उपाय, काल सर्प दोष से मिलेगी मुक्ति

मेष राशि

मेष राशि वाले नागपंचमी के दिन नागदेवता और भगवान शिव (भगवान शिव मंत्र) की पूजा करें और इस मंत्र का जाप करें।

'ॐ गिरी नम:'

वृष राशि

वृष राशि वाले नागपंचमी के दिन नागदेवता और भगवान भोलेनाथ की पूजा करें और इस मंत्र का जाप करें।

'ॐ भूधर नम:'

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले नागपंचमी के दिन नागदेवता और भगवान शिव की पूजा विधि-विधान से करें और इस मंत्र का जाप करें।

'ॐ व्याल नम:

कर्क राशि

कर्क राशि वाले नागपंचमी के दिन नागेदवता की पूजा करें और भगवान शिव की पूजा करें और इस मंत्र का जाप करें।

'ॐ काकोदर नम:'

सिंह राशि

सिंह राशि वाले नागपंचमी के दिन नागदेवता की पूजा के साथ भगवान शिव की पूजा करें और इस मंत्र का जाप करें।

'ॐ सारंग नम:'

कन्या राशि

कन्या राशि वाले नागपंचमी के दिन भगवान शिव का रुद्राभिषेक करें और नागदेव को दूध चढ़ाने के साथ इस मंत्र का जाप करें।

'ॐ भुजंग नम:'

तुला राशि

तुला राशि वाले नागपंचमी के दिन भगवान शिव की अराधना करें और इस मंत्र का जाप करें।

'ॐ महिधर नम:'

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले भगवान शिव की पूजा करें औररद नाग देवता को दूध अर्पित करने से साथ इस मंत्र का जाप करें।

'ॐ विषधर नम:'

धनु राशि

धनु राशि के जातक भगवान भोलनाथ को बेलपत्र अर्पित करें और नागदेवता की पूजा करने के साथ इस मंत्र का जाप करें।

'ॐ अहि नम:'

मकर राशि

मकर राशि वाले भगवान भोलेनाथ और नागदेवता की पूजा करें और इस मंत्र का जाप करें।

'ॐ अचल नम:'

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातक भगवान शंकर के साथ नागदेवता को दूध चढ़ाएं। साथ ही इस मंत्र जाप करें। इससे आपके जीवन में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आएगी।

'ॐ नगपति नम:'

मीन राशि

मीन राशि के जातक भगवान शिव और नागदेव को खीर का भोग लगाएं और इस मंत्र का जाप करें।

'ॐ शैल नम:'

नागपंचमी के दिन भगवान शिव और नागदेवता की पूजा करने के साथ इन मंत्रों का जाप अवश्य करें और अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Image Credit - Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP