Mohini Ekadashi 2026: मोहिनी एकादशी पर जरूर करें इन 4 चीजों का दान, भगवान विष्णु की बनी रहेगी सदैव कृपा

हिंदू धर्म में किसी भी एकादशी तिथि का विशेष महत्व है और हर एकादशी भगवान विष्णु की पूजा के लिए समर्पित होती है। इन्हीं में से एक तिथि है मोहिनी एकादशी की। इस दिन भगवान विष्णु के मोहिनी स्वरूप की पूजा की जाती है और भक्त भगवान विष्णु का पूजन विधि-विधान के साथ करते हैं। मोहिनी एकादशी को पापों से मुक्ति दिलाने वाली तिथि माना जाता है और सुख-समृद्धि की प्राप्ति के लिए भी यह बहुत शुभ होती है। इस साल मोहनी एकादशी एकादशी का पर्व भक्तों के लिए शुभ संयोग लेकर आ रहा है। एकादशी तिथि इस साल 27 अप्रैल को मनाई जाएगी और इस दिन यदि आप विधि-विधान के साथ पूजा करती हैं और कुछ विशेष चीजों का दान करती हैं तो पूरे साल भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें मोहिनी एकादशी के दिन आपको किन-किन चीजों का दान करना चाहिए।
अनाज का दान

यदि आप मोहिनी एकादशी के दिन अनाज का दान करेंगी तो यह अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन आप गरीबों और जरूरतमंदों को चावल, गेहूं या चने की दाल का दान कर सकती हैं। इससे आपके घर में अन्न-धन की कमी नहीं होती है और जीवन में स्थिरता बनी रहती है। आप इस दिन यदि चावल और चना दाल की खिचड़ी का दान करें तो यह भी शुभ माना जाता है।
फल और मिठाई का दान
मोहिनी एकादशी के दिन फल और मिठाई का दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है। यदि आप इस दिन जरूरतमंदों को मौसमी फल और मिठाइयों का दान करेंगी तो यह आपके लिए भी अत्यंत शुभ हो सकता है। यदि आप पीली मिठाई का दान भगवान विष्णु को करेंगी तो आपके लिए अत्यंत फलदायी होगा और विष्णु जी की कृपा बनी रहेगी।
पीले वस्त्रों का दान

भगवान विष्णु को पीला रंग बहुत प्रिय है। ऐसा कहा जाता है कि यदि आप मोहिनी एकादशी के दिन पीले वस्त्रों का दान करेंगी और पीले वस्त्रों में ही भगवान विष्णु की पूजा करेंगी तो आपके जीवन में इसके शुभ लाभ दिखाई देंगे। इस दिन पीले वस्त्रों का दान करने से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहती है। इस दान से भगवान विष्णु की कृपा दृष्टि भी प्राप्त होती है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
यह भी पढ़ें- मोहिनी एकादशी के दिन पढ़ें ये व्रत कथा, सुख-सौंदर्य का मिलेगा आशीर्वाद
मोहिनी एकादशी पर धन का दान करें
मोहिनी एकादशी के दिन यदि आप जरूरतमंदों को धन का दान करेंगी तो आपके जीवन में इसके लाभ हो सकते हैं। इस दिन ब्राह्मणों या जरूरतमंदों को दक्षिणा देना भी अत्यंत शुभ माना जाता है। अपनी श्रद्धा के अनुसार आप गरीबों को धन का दान करें। इससे जीवन में आर्थिक स्थिरता आती है और धन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं।
यदि आप भी मोहिनी एकादशी के दिन यहां बताई वस्तुओं का दान करेंगी तो आपके जीवन में सदैव विष्णु जी की कृपा बनी रहेगी। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।