(Mohini Ekadashi 2024) हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मोहिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति की सभी परेशानियां दूर हो सकती है। वहीं इस बार मोहिनी एकादशी पर बेहद शुभ संयोग बन रहा है। इस दिन भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करें और उन्हें भोग अवश्य लगाएं। अब ऐसे में अगर आप इस भगवान विष्णु को भोग लगा रहे हैं, उन्हें भोग क्या लगाएं। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
भगवान विष्णु को लगाएं पीली मिठाई का भोग
मोहिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को पीली मिठाई का भोग लगाएं। ऐसा कहा जाता है कि श्रीहरि को पीले मिष्ठान बेहद प्रिय है। इसलिए इसका भोग लगाने से व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि का भी आगमन होता है। इसलिए भगवान विष्णु को केसर के लड्डू, बूंदी के लड्डू आदि का भोग लगाएं।
भगवान विष्णु को लगाएं केसर खीर का भोग
भगवान विष्णु को केसर खीर का भोग लगाएं। ऐसा कहा जाता है कि यह माता लक्ष्मी को बेहद प्रिय है। इसका भोग लगाने से भगवान विष्णु के साथ-साथ माता लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहती है। साथ ही जीवन में कभी किसी चीज की परेशानी नहीं आती है।
भगवान विष्णु को लगाएं गुड़ का भोग
मान्यताओं के अनुसार भगवान विष्णु को गुड़ बेहद प्रिय है। इसलिए विष्णु जी को गुड़ का भोग लगाएं। इससे लाभ हो सकता है। साथ ही सौभाग्य में वृद्धि हो सकती है।
इसे जरूर पढ़ें - Mohini Ekadashi 2024: मोहिनी एकादशी के दिन पुण्य प्राप्ति के लिए क्या करें और क्या न करें?
भगवान विष्णु को लगाएं पंजीरी का भोग
मोहिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को पंजीरी का भोग लगाएं। ऐसा कहा जाता है कि पंजीरी विष्णु जी को अतिप्रिय है और इन चीजों का भोग लगाने से व्यक्ति को मनवांछित फलों की प्राप्ति हो सकती है और परिवार में खुशियों का आगमन होता है।
इसे जरूर पढ़ें - Mohini Ekadashi 2024: मोहिनी एकादशी के दिन जरूर पढ़ें व्रत कथा, सौभाग्य में होगी वृद्धि
भगवान विष्णु को भोग लगाने के दौरान मंत्र जाप
मोहिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को भोग लगाने के दौरन इस मंत्र का जाप विशेष रूप से करें। ऐसा करने से व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है।
त्वदीयं वस्तु गोविन्द तुभ्यमेव समर्पये।
गृहाण सम्मुखो भूत्वा प्रसीद परमेश्वर ।।
मोहिनी एकादशी के दिन विष्णु जी को भोग लगाएं और उनकी विधिवत पूजा-पाठ करें। इसके अलावा अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- herzindagi
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों