घर की छत पर झूला लगाने की सोच रही हैं तो न करें ये गलतियां, रुक सकती है तरक्की

घर की बालकनी या छत पर टीन शेड लगाकर झूला लगाना हर किसी को पसंद होता है। शाम के समय ठंडी हवा और चाय के साथ झूले पर समय बीतना एक आनंद से भरा समय होता है। लेकिन क्या आपको पता है कि छत पर झूला लगाते समय भी खास बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है। चलिए ज्योतिषाचार्य से जानते हैं इसके बारे में-
Vastu for swing in balcony

हिंदू धर्म में वास्तु दोष और शास्त्रों में बताई गई बातों का खास महत्व दिया जाता है। कोई शुभ काम शुरू करना हो या फिर कोई नई चीज खरीदनी हो, लोग दिन समय और मुहूर्त के बारे में पंडित से पूछते हैं। ऐसा ही हाल घर खरीदते या बनवाते समय भी होता है। घर में रखी हर छोटी और बड़ी चीज का शुभ और अशुभ प्रभाव परिवार के लोगों पर पड़ता है। जाने-अनजाने हम घर में कई ऐसी चीजों को रखते हैं, जिसे पंडित से पूछने पर पता चलता है कि उसे रखना सही है या गलत। कई बार कुछ चीजों की वजह से घर में नकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है। बता दें कि वास्तु शास्त्र में रंग, दिशा, स्थान और समय जैसी चीजों के बारे में प्रतिकूल और अनुकूल दोनों प्रभावों के बारे में बताया गया है। घर में एक कोने या खुली जगह पर कुछ लोग झूला लगाना पसंद करते हैं, जहां पर वह बैठकर खुद को शांत को सुकून भरा महसूस कर सकें।

अगर आप भी अपनी छत पर झूला लगाने का मन बना रहे हैं, तो ज्योतिष के अनुसार कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। ऐसा इसलिए क्योंकि कुछ गलतियां जाने-अनजाने में आपकी तरक्की के आड़े आ सकती हैं। चलिए पंडित उदित नारायण त्रिपाठी से जाते हैं कि घर में झूला लगाते समय किन बातों का ध्यान रखना अनिवार्य है।

लोहे के बजाय लकड़ी का लगाएं झूला

home swing placement

अगर आपने गौर किया हो तो पहले के समय में अधिकतर घरों में लकड़ी के झूले देखने को मिलते थे। लेकिन आज के समय लोग बाजार में मिलने वाले अलग-अलग प्रकार के झूले लगवाना पसंद करते हैं। लेकिन आपको बता दें कि वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में अगर आप खुद के लिए झूला लगा रहे हैं तो वह लोहे, प्लास्टिक के बजाय लकड़ी की बना हुआ झूला लगाएं। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में लकड़ी के झूले लगाने से मां लक्ष्मी का आर्शीवाद और घर में मौजूद लोगों के साथ तालमेल बना रहता है।

इसे भी पढ़ें-क्या आपके भी बाइक नंबर में आता है 9? जरूर रखें इन पांच बातों का ध्यान

दिशा का रखें खास ध्यान

swing direction vastu tips

छत या बालकनी में झूला लगाते वक्त दिशा का खास ध्यान दें। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर को लगाते समय इस बात का ध्यान दें कि वह झूलते समय वह हमेशा पूर्व और पश्चिम दिशा में दोलन करें। साथ ही झूले का मुख इस प्रकार हो कि झूला झूलने वाले व्यक्ति का मुख हमेशा पूर्व दिशा की ओर हो।
पूर्व दिशा को सूर्योदय की दिशा माना जाता है जो सकारात्मक ऊर्जा, नई शुरुआत और प्रगति का प्रतीक है। इस दिशा की ओर मुख करके झूलना आपके मन में शांति, स्पष्टता और सकारात्मकता लाता है, जिससे आपके जीवन में भी उन्नति के द्वार खुलते हैं।

बालकनी या छत पर लगाएं गोल आकार में झूला

wooden swing benefits astro vastu tips

वास्तु शास्त्र के अनुसार लकड़ी से बने गोल या फिर अर्ध गोलाकार झूला लगाना बेहतर साबित हो सकता है। साथ ही घर में झूला का मुंह कभी भी दक्षिण दिशा की ओर नहीं रखना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि दक्षिण दिशा की ओर मुख करके रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार हो सकता है, जो घर में आ रही तरक्की के बीच बाधा डाल सकता है। साथ ही परिवारजनों पर भी भारी संकट आने का संकेत देता है।

इसे भी पढ़ें-ऑफिस बैग में छिपी हो सकती है खराब किस्मत की वजह! जानें ज्योतिष के अनुसार किन चीजों से करें परहेज

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP