aaj ka panchang 24 july 2025 thursday hariyali amavasya inauspicious time remedies and mantras

Aaj Ka Panchang 24 July 2025: सावन अमावस्या के दिन इस मुहूर्त में न करें कोई काम, हो सकता है बड़ा नुकसान...देखें आज का पंचांग

आइए इस लेख में आज यानी कि 24 जुलाई गुरुवार के दिन के पंचांग के बारे में विस्तार से जानते हैं कि किस मुहूर्त में काम करने से बचना है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं। 
Editorial
Updated:- 2025-07-24, 06:31 IST

हिंदू पंचांग के अनुसार आज श्रावण कृष्ण की अमावस्या तिथि है। आज गुरुवार का दिन भी है। इस दिन विशेष रूप से भगवान विष्णु की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। सावन अमावस्या तिथि पड़ने के कारण इस दिन पितरों का तर्पण करने का विधान है। इस दिन भगवान शिव की पूजा भी विधिवत रूप से की जाती है। आज हर्षण योग बन रहा है और पुनर्वसु नक्षत्र है। ज्योतिष गणना के हिसाब से इस दिन चंद्रमा कर्क राशि में ही मौजूद हैं। आपको बता दें, आज हरियाली अमावस्या भी है। इस दिन विशेष तरह के उपाय और मंत्रों का जाप करने से व्यक्ति को मनोवांछित फलों की प्राप्ति हो सकती है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से आज के पंचांग के बारे में जानते हैं।

आज का पंचांग 24 जुलाई 2025

images (22)

तिथि नक्षत्र दिन/वार योग करण
श्रावण कृष्ण पक्ष अमावस्या तिथि पुनर्वसु नक्षत्र गुरुवार हर्षण योग  हर्षण और वज्र

आज सूर्य और चंद्रमा का समय 24 जुलाई 2025

सूर्योदय सुबह 5 बजकर 53 मिनट से लेकर
सूर्यास्त शाम 7 बजकर 12 मिनट तक
चंद्रोदय शाम 08 बजकर 41 मिनट से लेकर
चंद्रास्त  सुबह 07 बजकर 55 मिनट तक 

आज का शुभ मुहूर्त और योग 24 जुलाई  2025

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04 बजकर 21 मिनट से लेकर सुबह 05 बजकर 09 मिनट तक
अमृत काल दोपहर 02 बजकर 25 मिनटसे लेकर दोपहर 03 बजकर 56 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 06 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 56 मिनट तक
विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 50 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 15 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त  शाम 07 बजकर 22 मिनट से शाम 07 बजकर 42 मिनट तक
निशिता मुहूर्त रात 12 बजकर 05 मिनट से लेकर रात 12 बजकर 46 मिनट तक
संध्या मुहूर्त शाम 7 बजकर 30 मिनट से लेकर शाम 9 बजकर 21 मिनट तक

यह विडियो भी देखें

आज का अशुभ मुहूर्त 24 जुलाई 2025

राहु काल दोपहर 02 बजकर 12 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 51 मिनट तक
गुलिक काल सुबह 09 बजकर 15 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 54 मिनट तक
यमगंड सुबह 05 बजकर 58 मिनट से लेकर सुबह 07 बजकर 37 मिनट तक
दिशाशूल  पश्चिम दिशा, यात्रा करने से पहले दही-चीनी जरूर खाकर निकलें। 
दुर्मुहूर्त सुबह 10 बजकर 21 मिनट से लेकर सुबह 11 बजकर 14 मिनट तक

हरियाली अमावस्या मुहूर्त

300px-Shiva

अमावस्या तिथि प्रारंभ- 24 जुलाई 2025 को सुबह 02 बजकर 28 मिनट पर
अमावस्या तिथि समाप्त- 25 जुलाई 2025 को दोपहर 12 बजकर 40 मिनट पर

आज पर्व और त्योहार 24 जुलाई 2025

आज श्रावण कृष्ण पक्ष की आज अमावस्या तिथि है और इस दिन विशेष रूप से पितरों की पूजा के साथ-साथ भगवान शिव का पूजा करने का भी विधान है। ऐसा कहा जाता है कि पूजा-पाठ करने से ग्रहदोष से छुटकारा मिल सकता है और उत्तम परिणाम मिल सकते हैं।

आज गुरुवार के उपाय 24 जुलाई 2025

  • गुरुवार के दिन पीले रंग के वस्त्र पहनना और पीले पदार्थों का सेवन करना शुभ माना जाता है। यह भगवान विष्णु और बृहस्पति देव को प्रसन्न करता है।
  • गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा करना बहुत शुभ माना जाता है। केले के पेड़ पर जल चढ़ाएं, हल्दी और गुड़ अर्पित करें और शुद्ध देसी घी का दीपक जलाएं। 'ॐ बृं बृहस्पतये नमः' मंत्र का जाप करें। इससे आर्थिक संकट दूर होता है और व्यापार में वृद्धि होती है।
  • नहाने से पहले पानी में एक चुटकी हल्दी मिलाकर स्नान करें। ऐसा माना जाता है कि इससे बृहस्पति देव की कृपा बनी रहती है और करियर में सफलता मिलती है।
  • गुरुवार के दिन पीली चीजों जैसे चने की दाल, हल्दी, पीले वस्त्र, पीले फल (केला छोड़कर) और गुड़ का दान करना बहुत फलदायी होता है। यह उपाय सूर्यास्त से पहले करना चाहिए। इससे बृहस्पति ग्रह मजबूत होता है।
  • माथे पर केसर का तिलक लगाना शुभ होता है। अगर केसर न हो तो हल्दी का तिलक भी लगा सकते हैं।
  • गुरुवार को तुलसी के पौधे में थोड़ा सा गाय का कच्चा दूध डालने से घर में लक्ष्मी स्थायी होती हैं।

आज गुरुवार के खास मंत्र 24 जुलाई 2025

  • ॐ बृं बृहस्पतये नमः
  • ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरवे नमः
  • ॐ नमो भगवते वासुदेवाय
  • देवानां च ऋषीणां च गुरुं काञ्चनसन्निभम्। बुद्धिभूतं त्रिलोकेशं तं नमामि बृहस्पतिम्।।
  • ॐ ऐं क्लीं बृहस्पतये नमः
  • ॐ अं भगवते वासुदेवाय नमः
  • ॐ क्लीं ब्रह्मणे जगदाधाराय स्वाहा

24 जुलाई 2025 आज के पंचांग का महत्व

Lord-Shiva-1 (1)

आज गुरुवार के दिन हरियाली अमावस्या भी है। इसलिए इस दिन भगवान शिव के साथ-साथ विष्णु जी और पितरों की पूजा का भी विधान है। इस दिन उपायों और मंत्रों का जाप करने से भाग्योदय हो सकता है।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- HerZindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;