सनातन धर्म में माता लक्ष्मी को सुख-समृद्धि और सौभाग्य की देवी कहा जाता है। माता लक्ष्मी को शुक्रवार का दिन समर्पित है। इसलिए इनकी पूजा विशेष रूप से इसी दिन करने का विधान है। ऐसा कहा जाता है कि अगर किसी व्यक्ति को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है या फिर कार्यक्षेत्र में सफलता नहीं मिल रही है, तो मां लक्ष्मी की पूजा विधि-विधान के साथ करनी चाहिए। अब ऐसे में सवाल है कि दुर्वा तो केवल भगवान गणेश को चढ़ाने का विधान है, लेकिन क्या माता लक्ष्मी को दुर्वा चढ़ा सकते हैं। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
माता लक्ष्मी को दूर्वा पूजा के दौरान चढ़ाया जा सकता है। ऐसी मान्यता है कि दूर्वा चढ़ाने से भक्तों पर माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद भी मिलता है। आपको बता दें, दूर्वा को शुभता का प्रतीक माना जाता है और इसे चढ़ाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। अगर आप माता लक्ष्मी को दूर्वा चढ़ा रहे हैं, तो 3, 5, 7 या 11 दूर्वा चढ़ाएं। इससे व्यक्ति को मनोकामनाएं पूरी हो सकती है। साथ ही भाग्योदय हो सकता है।
इसे जरूर पढ़ें - क्या आप जानते हैं माता लक्ष्मी की उत्पत्ति की कहानी
अगर आप माता लक्ष्मी को दूर्वा चढ़ा रहे हैं, तो इस दौरान मंत्र कजा उच्चारण करके ही दूर्वा चढ़ाएं। इसे व्यक्ति के सभी कार्य सिद्ध हो सकती है और धन-धान्य में भी वृद्धि होती है।
इसे जरूर पढ़ें - हिंदू धर्म में बताए गए हैं मां लक्ष्मी के ये प्रतीक चिह्न
यह विडियो भी देखें
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ऐसा कहा जाता है कि माता लक्ष्मी को दूर्वा चढ़ाने से व्यक्ति को कभी भी धन संबंधित समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है। दूर्वा को शुभता का प्रतीक माना जाता है और इसे चढ़ाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि अगर आप दूर्वा माता लक्ष्मी को अर्पित कर रहे हैं, तो इससे एक दिन पहले ही दूर्वा की तोड़कर रख लें। इससे उत्तम परिणाम मिल सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।