Aaj Ka Choghadiya 24 July 2025: आज दिन और रात का चौघड़िया है खास, हरियाली अमावस्या पर 8 प्रहर के शुभ समय में करें धार्मिक कार्य... मिलेंगे सकारात्मक परिणाम

आज दिन और रात का चौघड़िया बहुत विशेष है क्योंकि आज के दिन 8 प्रहार की पूजा के लिए कई शुभ मुहूर्त बन रहे हैं जो आपके जीवन में सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकते हैं।  
aaj ka choghadiya 24 july 2025

24 जुलाई 2025 के दिन श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पड़ रही है जो हरियाली अमावस्या के रूप में जानी जाती है। इस दिन गुरु पुष्य योग और सर्वार्थ सिद्धि योग जैसे कई शुभ योग बन रहे हैं जो इसे पूजा-पाठ, दान और नए कार्यों की शुरुआत के लिए बेहद फलदायी सिद्ध होते हैं। इसके साथ ही, बुध ग्रह कर्क राशि में अस्त होने जा रहे हैं जिसका कुछ राशियों जैसे वृषभ, वृश्चिक, धनु और कुंभ के लिए करियर और आर्थिक दृष्टि से शुभ प्रभाव बताया जा रहा है। इसके अलावा, ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने बताया कि आज दिन और रात का चौघड़िया बहुत विशेष है क्योंकि आज के दिन 8 प्रहार की पूजा के लिए कई शुभ मुहूर्त बन रहे हैं जो आपके जीवन में सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकते हैं।

आज का चौघड़िया मुहूर्त 24 जुलाई 2025 (सूर्योदय से सूर्यास्त तक)

मुहूर्त का नाम मुहूर्त का समय
शुभ सुबह 05:38 बजे से सुबह 07:37 बजे तक
उद्वेग सुबह 07:37 बजे से सुबह 09:15 बजे तक
चर सुबह 09:15 बजे से सुबह 10:54 बजे तक
लाभ सुबह 10:54 बजे से दोपहर 12:33 बजे तक

aaj ka chaughadiya muhurat 24 july 2025

मुहूर्त के अनुसार क्या करें?

शुभ: यह सबसे शुभ चौघड़िया माना जाता है। इस दौरान किए गए कार्य सफल होते हैं और शुभ परिणाम देते हैं। पूजा-पाठ, धार्मिक कार्य, और नए संबंध बनाने के लिए यह समय उत्तम है।

उद्वेग: यह अशुभ चौघड़िया है। इस समय में महत्वपूर्ण निर्णय लेने या नए कार्य शुरू करने से बचना चाहिए, क्योंकि यह चिंता और तनाव बढ़ा सकता है। सरकारी और कानूनी कार्यों के लिए भी यह समय अनुकूल नहीं माना जाता।

चर: यह चौघड़िया सामान्य रूप से शुभ होता है। यात्रा, वाहन खरीदने या बेचने जैसे गतिशील कार्यों के लिए यह उपयुक्त है। इस दौरान किए गए कार्य में गति और बदलाव देखने को मिलता है।

लाभ: यह चौघड़िया व्यापार, शिक्षा, और धन संबंधी कार्यों के लिए बहुत शुभ होता है। इस समय में किया गया कोई भी कार्य लाभप्रद होता है और सफलता दिलाता है।

24 जुलाई 2025 दिन के अन्य चौघड़िया मुहूर्त

अमृत: दोपहर 12:33 बजे से दोपहर 02:12 बजे तक, यह चौघड़िया भी अत्यंत शुभ माना जाता है। सभी प्रकार के शुभ कार्यों, विशेषकर नए व्यवसाय की शुरुआत, गृह प्रवेश, और महत्वपूर्ण सौदों के लिए यह उत्तम है। यह समय स्थायी और सकारात्मक परिणाम देता है।

काल: दोपहर 02:12 बजे से दोपहर 03:51 बजे तक, यह एक अशुभ चौघड़िया है। इस समय में कोई भी महत्वपूर्ण या शुभ कार्य शुरू नहीं करना चाहिए। यह संघर्ष, बाधाएं, और नकारात्मक परिणाम ला सकता है।

शुभ: दोपहर 03:51 बजे से शाम 05:30 बजे तक, दिन का दूसरा शुभ चौघड़िया। यह भी पूजा-पाठ, धार्मिक कार्यों और शुभ अनुष्ठानों के लिए अच्छा है।

रोग: शाम 05:30 बजे से शाम 07:08 बजे तक, यह अशुभ चौघड़िया है। इस समय में कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह बीमारियां, परेशानियां, और विवाद ला सकता है।

आज रात का चौघड़िया मुहूर्त 24 जुलाई 2025 (सूर्यास्त से अगले सूर्योदय तक)

मुहूर्त का नाम मुहूर्त का समय
चर शाम 07:17 बजे से रात 08:35 बजे तक
रोग रात 08:35 बजे से रात 09:53 बजे तक
काल रात 09:53 बजे से रात 11:10 बजे तक
लाभ रात 11:10 बजे से अगले दिन 12:28 बजे (जुलाई 25) तक

aaj ka chaughadiya 24 july 2025

मुहूर्त के अनुसार क्या करें?

चर: रात का पहला चौघड़िया, जो सामान्य रूप से शुभ होता है। यात्रा या किसी गतिशील कार्य के लिए यह समय ठीक है।

रोग: रात का अशुभ चौघड़िया। इस समय में किसी भी नए या महत्वपूर्ण कार्य की शुरुआत से बचना चाहिए।

काल: यह भी अशुभ चौघड़िया है। इस समय में कोई भी शुभ कार्य या महत्वपूर्ण निर्णय नहीं लेना चाहिए।

लाभ: रात का शुभ चौघड़िया। व्यापारिक सौदों, शिक्षा संबंधी कार्यों या धन निवेश के लिए यह समय अच्छा है।

24 जुलाई 2025 रात के अन्य चौघड़िया मुहूर्त

उद्वेग: अगले दिन 12:28 बजे से 01:45 बजे (जुलाई 25) तक, रात का अशुभ चौघड़िया। इस समय में किसी भी नए या महत्वपूर्ण कार्य की शुरुआत से बचना चाहिए।

शुभ: अगले दिन 01:45 बजे से 03:03 बजे (जुलाई 25) तक, रात का शुभ चौघड़िया। पूजा-पाठ या अन्य धार्मिक गतिविधियों के लिए यह समय अच्छा है।

अमृत: अगले दिन 03:03 बजे से 04:20 बजे (जुलाई 25) तक, रात का सबसे शुभ चौघड़िया। सभी प्रकार के शुभ कार्यों के लिए उत्तम।

चर: अगले दिन 04:20 बजे से 05:38 बजे (जुलाई 25) तक, रात का अंतिम चौघड़िया, जो सामान्य रूप से शुभ होता है। यात्रा या किसी गतिशील कार्य के लिए यह समय ठीक है।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP