वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में सुख-समृद्धि बनाए रखने के लिए ऊर्जा संतुलन का विशेष महत्व होता है। कई बार अगर आपके घर पर नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने लगे तो दरिद्रता, आर्थिक तंगी और अशांति का माहौल बनने लगता है। अपने आस-पास का वातावरण बिगड़ता हुआ देखकर लोग अनजाने में ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जो घर की सकारात्मकता को प्रभावित कर सकती हैं और धन हानि का कारण भी बन सकती हैं। घर में अव्यवस्था से लेकर धन रखने के तरीके तक से घर में वास्तु दोष हो सकता है और इससे आपके घर में दरिद्रता हो सकती है। वास्तु दोष, गलत दिशा में रखे गए सामान और कुछ विशेष चीजें आर्थिक समस्याओं को बढ़ावा दे सकती हैं।
टूटा-फूटा फर्नीचर, गंदगी, अनुपयोगी वस्तुएं और कुछ गलत चीजें वास्तु दोष के साथ घर की ऊर्जा को नकारात्मक बना सकते हैं। इसके अलावा, पूजा स्थल की गलत दिशा, मुख्य दरवाजे का दोष या किचन से जुड़े कुछ नियमों की अनदेखी भी परिवार की आर्थिक स्थिति को प्रभावित कर सकती है। आइए ज्योतिषाचार्य डॉ आरती दहिया से जानें इसके बारे में विस्तार से कि आपकी कौन सी गलतियां घर में दरिद्रता का कारण बन सकती हैं।
घर में बहुत ज्यादा कबाड़ इकठ्ठा होना
कई लोग घर में बेकार की चीजें जमा करते रहते हैं, जिनका कोई उपयोग भी नहीं होता है। फटे-पुराने कपड़े, खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान, टूटी हुई वस्तुएं, अखबार और कबाड़ इत्यादि घर में नेगेटिव एनर्जी को बढ़ाते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में पड़े हुए अनुपयोगी सामान से आपके घर पर दरिद्रता बढ़ सकती है और धन हानि के योग बनते हैं। आपको सलाह दी जाती है कि आप समय-समय पर घर की सफाई करें और अनावश्यक सामान को बाहर निकालें।
View this post on Instagram
ईशान कोण का गंदा और अव्यवस्थित होना
ईशान कोण को उत्तर-पूर्व दिशा भी कहा जाता है। यह घर का सबसे पवित्र स्थान माना जाता है। इस स्थान को देवताओं का स्थान कहा जाता है और इस दिशा का गंदा या अव्यवस्थित रहना घर में नकारात्मकता लाता है। यदि इस दिशा में गंदगी रहती है, तो घर में आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव बढ़ सकता है। आपको सलाह दी जाती है कि आप इस स्थान को हमेशा साफ-सुथरा रखें और यहां पूजा स्थल स्थापित करें। यही नहीं इस स्थान पर भूलकर भी आपको कूड़ा-कचरा नहीं इकठ्ठा करना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें: Vastu Tips: घर से नेगेटिव एनर्जी दूर करने के लिए वास्तु के आसान उपाय
पोछे का पानी मुख्य द्वार पर डालना
बहुत से लोग सफाई के बाद पोछे का पानी मुख्य द्वार के बाहर फेंक देते हैं, लेकिन यह वास्तु के अनुसार एक बड़ी गलती मानी जाती है। ऐसा करने से घर की सकारात्मक ऊर्जा बाहर चली जाती है और घर में दरिद्रता का वास होने लगता है। अगर आप घर में बरकत और समृद्धि बनाए रखना चाहते हैं, तो गंदे पानी को किसी और स्थान पर डालें और मुख्य द्वार को हमेशा स्वच्छ रखें।
धन को सबके सामने रखना
कई बार धन का अनादर करना भी दरिद्रता को आकर्षित करता है। यदि आप पैसे को खुले में या किसी भी जगह अव्यवस्थित तरीके से रखते हैं, तो यह धन हानि का कारण हो सकता है। धन को हमेशा एक निश्चित स्थान पर रखना चाहिए जैसे इसे हमेशा तिजोरी या अलमारी में सही दिशा में रखने की सलाह दी जाती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, तिजोरी को हमेशा दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखना सबसे शुभ माना जाता है। साथ ही, धन की गोपनीयता बनाए रखना जरूरी है, क्योंकि इसे अधिक लोगों को दिखाना नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।
शाम के समय घर में गंदगी रखना
वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि सूर्यास्त के बाद घर में सफाई होनी चाहिए और इस दौरान झाड़ू लगाने से बचना चाहिए। यदि शाम के समय घर गंदा रहता है, तो यह नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है और आर्थिक समस्याएं उत्पन्न कर सकता है। घर में साफ-सफाई बनाए रखना और रोज शाम को दीपक जलाना आर्थिक समृद्धि के लिए शुभ माना जाता है।
रसोई का गंदा रहना और जूठे बर्तन छोड़ना
घर की रसोई को मां अन्नपूर्णा का स्थान माना जाता है और इसकी सफाई का आपको विशेष ध्यान रखना चाहिए। अगर आपका किचन गंदा रहता है या रात को जूठे बर्तन सिंक में पड़े रहते हैं, तो यह दरिद्रता को बुलावा दे सकता है। आपको हमेशा रात को सोने से पहले किचन सिंक को साफ़ करने की सलाह दी जाती है। साथ ही, आपको यह भी सलाह दी जाती है कि अनाज और खाने की चीजों का अपमान न करें, क्योंकि इससे घर में धन हानि हो सकती है।
मुख्य द्वार पर सूखे पौधे रखना बन सकता है दरिद्रता का कारण
घर के मुख्य द्वार पर आपको कुछ ऐसे पौधे लगाने चाहिए जिनसे घर का वातावरण साफ़ बना रहता है। तुलसी का स्थान पवित्र माना जाता है और उसे मुख्य द्वार पर रखना शुभ होता है। अगर आप यहां सूखे या मुरझाए हुए पौधे रखते हैं, तो इससे नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और घर में दरिद्रता का प्रवेश हो सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, तुलसी का पौधा हमेशा हरा-भरा रहना चाहिए और मुख्य द्वार पर रखे गए पौधों की नियमित देखभाल करनी चाहिए। अगर कोई पौधा सूख जाए, तो उसे तुरंत हटा दें और नए पौधे लगाएं।
अगर आप भी इनमें से कोई भी गलती करते हैं तो ये आपके घर पर दरिद्रता का कारण हो सकता है। आपको इन बातों का ध्यान रखने के साथ किसी भी गलती से बचना चाहिए।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Images: freepik.com
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों