Mauni Amavasya Upay 2024: सुख-समृद्धि के लिए मौनी अमावस्या के दिन करें ये उपाय

Mauni Amavasya Jyotish Upay 2024: हिन्दू पंचांग के अनुसार, साल में कुल 12 अमावस्या तिथियां पड़ती हैं। इन्हीं में से एक है मौनी अमावस्या जो इस बार 9 फरवरी को पड़ रही है। 

mauni amavasya  ke dhan labh ke upay

Mauni Amavasya Ke Din kare Ye Upay: हिन्दू पंचांग के अनुसार, साल में कुल 12 अमावस्या तिथियां पड़ती हैं। इन्हीं में से एक है मौनी अमावस्या जो इस बार 9 फरवरी को पड़ रही है। ज्योतिष शास्त्र में ऐसा माना गया है कि मौनी अमावस्या के दिन कुछ उपाय करने से लाभ मिलते हैं। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं मौनी अमावस्या के दिन किये जाने वाले उपाय और उनसे मिलने वाले लाभों के बारे में।

मौनी अमावस्या के दिन करें धन लाभ के उपाय (Mauni Amavasya Jyotish Upay 2024)

mauni amavasya  grah dosh ke upay

मौनी अमवास्यके दिन किसी पवित्र नदी में स्नान करें। फिर नदी में स्नान के बाद पीपल के एक पत्ते पर में एक रुपए का सिक्का लपेटकर उसे नदी में प्रवाहित कर दें। ऐसा करने से आपके घर में पसरी धन की हर समस्या दूर हो जाएगी और आपको धन लाभ होने लगेगा।

मौनी अमावस्या के दिन करें सौभग्य प्राप्ति के उपाय

पीपल के पेड़ में सभी देवी-देवताओं का वास माना गया है। ऐसे में मौनी अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ के पास घी का दीपक जलाएं। पीपल के पेड़ की परिक्रमा लगाएं। ऐसा करने से सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होगा और सौभग्य में वृद्धि होने लगेगी।

मौनी अमावस्या के दिन करें कर्ज मुक्ति के उपाय

मौनी अमावस्या के दिन दक्षिण मुखी शंख घर ले लाएं। फिर इसके बाद उस शंख में थोड़े से चावल और गंगाजल रख दें। फिर उस शंख की स्थापना घर की तिजोरी में करें। रोजाना चावल और जल बदलें एवं शंख की पूजा करें। इससे कर्ज से जल्दी ही छुटकारा मिलेगा।

यह भी पढ़ें:Mauni Amavasya 2024: मौनी अमावस्या के दिन मौन रहकर करें ये काम, होगा लाभ

मौनी अमावस्या के दिन करें ग्रह दोष के उपाय

mauni amavasya  safalta ke upay

मौनी अमावस्या के दिन ग्रह दोष दूर करने के लिए चांदी के नाग का भगवान शिव के मंदिर में दान करना चाहिए। ऐसा करने से काल सर्प दोष दूर होता है। वहीं, इस दिन नवग्रह पूजा करने से भी ग्रह शांत होते हैं और ग्रहों से शुभ परिणामों की प्राप्ति होने लग जाती है।

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि मौनी अमावस्या के दिन कौन से उपाय करने चाहिए और क्या हैं उसके लाभ। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit: herzindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP