Mauni Amavasya 2024: मौनी अमावस्या के दिन सौभाग्य प्राप्ति के लिए क्या करें और क्या न करें

हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व है। वहीं माघ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को माघी और मौनी अमावस्या कहा जाता है। 

Mauni Amavasya  dos and donts

(Mauni amavasya 2024 dos and donts) सनातन धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व है। माघ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को मौनी और माघी अमावस्या के नाम से जाना जाता है। इस दिन चंद्रमा पूर्ण रूप से दिखाई नहीं देता है। अमावस्या तिथि का शास्त्रों में बहुत महत्व है। इस दिन किसी भी पवित्र नदी में स्नान करने से व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। इस दिन दान करना भी उत्तम फलदायी माना जाता है।

मौनी अमावस्या के दिन मौन रहकर पूजा करने की मान्यता है। अब ऐसे में इस दिन कुछ ऐसे काम हैं, जिन्हें करना शुभ माना जाता है और अशुभ भी माना जाता है।

आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि अमावस्या तिथि के दिन क्या करें और क्या न करें।

मौनी अमावस्या के दिन जरूर करें ये काम (What to do on the day of Mauni Amavasya 2024)

Ganga Snan Importance by expert

  • मौनी अमावस्या के दिन गंगा नदी में स्नान करें और संभव न हो तो घर में ही स्नान के पानी में गंगाजल मिलाकर नहाएं। इससे शुभ माना जाता है।
  • स्नान के बाद सूर्यदेव (सूर्यदेव मंत्र)को अर्घ्य दें और मंत्रों का जाप करें।
  • इस दिन महिलाओं को पीपल के नीचे बैठकर भगवान विष्णु की पूजा करना चाहिए। इससे सौभाग्य की प्राप्ति हो सकती है और पति की उम्र बढ़ती है।
  • इस दिन दान करने का विशेष महत्व है। इसलिए अपनी क्षमता के अनुसार जरूरतमंदों को दान करें और उनकी मदद करें।
  • मौनी अमावस्या के दिन व्रत रखें और पूरे दिन मौन रहें। इससे मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति हो सकती है।

इसे जरूर पढ़ें - Mauni Amavasya 2024: मौनी अमावस्या के दिन मौन रहकर करें ये काम, होगा लाभ

मौनी अमावस्या के दिन न करें ये काम (What not to do on the day of Mauni Amavasya 2024)

मौनी अमावस्या के दिन तामसिक भोजन करने से बचना चाहिए। साथ ही घर में कलह-क्लेश करने से बचें।
इस दिन शरीर पर तेल भी नहीं लगाना चाहिए। इससे घर में अशांति और रोगदोष उत्पन्न हो सकता है।
इस दिन जो महिलाएं व्रत क रख रही हैं, उन्हें श्रृंगार करने से बचना चाहिए।
इस दिन देर तक सोने से बचना चाहिए।
मौनी अमावस्या के दिन किसी भी सुनसान जगह पर जाने से बचें।

इसे जरूर पढ़ें - Mauni Amavasya 2024: मौनी अमावस्या के दिन जरूर करें मौन स्नान, मोक्ष की हो सकती है प्राप्ति

मौनी अमावस्या के दिन करें मंत्रों का जाप (Chanting Mantras on Mauni Amavasya 2024)

pitr happiness astro remedy

  • इस दिन शनि दोष (शनि दोष उपाय) से छुटकारा पाने के लिए इस मंत्र का 21 बार जाप करें।
  • ऊं शं शनैश्चराय नम:
  • ॐ आद्य-भूताय विद्महे सर्व-सेव्याय धीमहि, शिव-शक्ति-स्वरूपेण पितृ-देव प्रचोदयात्” का जाप 108 बार करें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP