शंख को हिंदू धर्म में बहुत ही शुभ माना गया है। ऐसी मान्यता है कि देवी लक्ष्मी शंख में ही निवास करती हैं, इसलिए भगवान विष्णु को भी शंख अति प्रिय है और वह इसे धारण करते हैं। यह बहुत ही पवित्र होता है इसलिए इसे कई लोग घर के मंदिर में भी रखते हैं। मगर क्या आपको पता है कि घर के मंदिर में शंख रखने के नियम क्या होते हैं?
अगर नहीं पता है तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें। हमने पंडित एवं ज्योतिषाचार्य विनोद सोनी जी से इस विषय पर बात की है। वह कहते हैं, 'शंख घर में मौजूद नकारात्मकता को नष्ट करता है, इसलिए यह वास्तु शास्त्र के लिहाज से विशेष है।'
इसे जरूर पढ़ें- घर में फिटकरी रखने से होते हैं ये 15 चमत्कार, आप भी जानें
इसे जरूर पढ़ें- घर के मंदिर में कपूर रखने का महत्व और वास्तु टिप्स जानें
शंख को घर में स्थापित करने का सबसे अच्छा दिन शिवरात्रि या फिर नवरात्रि के दिन होते हैं। आप इन दिनों में शंख खरीद कर घर के मंदिर में स्थापित कर सकती हैं। सावन की शिवरात्रि पर भी शंख खरीद कर घर में विधि विधान के साथ स्थापित किया जा सकता है। वसंत पंचमी के दिन भी आप शंख को स्थापित कर सकती हैं।
यह विडियो भी देखें
मंदिर में आपको दक्षिण-पश्चिम दिशा में ही शंख रखना चाहिए। शंख की स्थापना करने से पूर्व आपको उस स्थान को शुद्ध जल छिड़ककर पवित्र कर लेना चाहिए। शंख को हमेशा लाल रंग के कपड़े या फिर तांबे या पीतल की प्लेट पर ही रखें।
अगर आपके घर में भी शंख है या आप घर के मंदिर में शंख रखना चाहती हैं, तो आपको भी इन टिप्स को एक बार जरूर पढ़ना चाहिए।
यह आर्टिकल अगर आपको अच्छा लगा हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें, इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।