Margashirsha Purnima Upay 2025: मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन करें ये 3 काम, घर में टिका रहेगा धन

हिंदू धर्म में मार्गशीर्ष पूर्णिमा का बहुत अधिक महत्व है। इसे अगहन पूर्णिमा या बत्तीसी पूर्णिमा भी कहते हैं। यह तिथि भगवान नारायण और माता लक्ष्मी की पूजा के लिए सर्वोत्तम मानी जाती है। ऐसा माना जाता है कि मार्गशीर्ष महीना भगवान श्री कृष्ण का स्वरूप है, इसलिए इस दिन किए गए पूजा-पाठ और दान का फल 32 गुना अधिक मिलता है। इस शुभ दिन पर किए गए कुछ खास उपाय आपके जीवन से आर्थिक कठिनाइयां दूर करते हैं और घर में धन और समृद्धि को स्थायी रूप से बनाए रखने में मदद करते हैं। आइये जानते हैं वृंदावन के ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से मार्गशीर्ष पूर्णिमा के उपायों के बारे में।
मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर करें लक्ष्मी-नारायण की पूजा
मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन आपको भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की एक साथ पूजा करनी चाहिए। सुबह जल्दी उठकर स्नान करें। पूजा स्थल पर लक्ष्मी-नारायण की तस्वीर या मूर्ति स्थापित करें। माता लक्ष्मी को लाल फूल, खीर और श्रृंगार सामग्री अर्पित करें।

पूजा के दौरान कनकधारा स्तोत्र का पाठ ज़रूर करें। यह पाठ धन की देवी माता लक्ष्मी को बहुत प्रिय है और माना जाता है कि इसके पाठ से निर्धनता दूर होती है और घर में धन हमेशा टिका रहता है।
मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन दें चंद्रमा को अर्घ्य
मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन चंद्रमा अपनी सोलह कलाओं से युक्त होते हैं इसलिए इस दिन चंद्र देव की पूजा बहुत फलदायी होती है। शाम को जब चंद्रमा निकल आए, तो उन्हें कच्चे दूध, पानी और थोड़े से चावल मिलाकर अर्घ्य जरूर दें।
इस उपाय से कुंडली में चंद्र दोष दूर होता है और मानसिक शांति मिलती है जिसका सीधा असर आपके आर्थिक फैसलों पर पड़ता है। माता लक्ष्मी की पूजा में 11 कौड़ियां लें। उन पर पिसी हुई हल्दी लगाकर उन्हें लक्ष्मी जी के चरणों में चढ़ा दें।

पूजा के बाद इन कौड़ियों को एक लाल कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी या धन रखने के स्थान पर रख दें। माना जाता है कि इससे तिजोरी हमेशा भरी रहती है।
यह भी पढ़ें: Lakshmi ji ki Aarti | ओम जय लक्ष्मी माता...मां लक्ष्मी की आरती
मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन करें दान-पुण्य
मार्गशीर्ष पूर्णिमा को दान और स्नान का दिन कहा जाता है। इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में पवित्र नदी में स्नान करना बहुत शुभ माना जाता है। अगर नदी में स्नान संभव न हो तो घर के पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें।
स्नान के बाद जरूरतमंदों को चावल, दूध, सफेद मिठाई या गर्म कपड़े का दान करें। शास्त्रों के अनुसार, इस दिन किया गया दान कई गुना फल देता है। इससे ग्रहों के दुष्प्रभाव कम होते हैं और आपको अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है जो आपके घर में सुख-समृद्धि और धन लेकर आता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।