Margashirsha Amavasya 2024: मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन किस धातु के लोटे से शिवलिंग पर चढ़ाएं जल?

मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन भगवान शिव और शनिदेव की पूजा करने का विधान है। इतना ही नहीं, इस दिन पितरों के लिए पिंडदान और श्राद्ध भी की जाती है। अब ऐसे में इस दिन शिवलिंग पर किस धातु के लोटे से जस चढ़ाने से लाभ हो सकता है। इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
Updated:- 2024-11-22, 16:09 IST
margashirsha amavasya 2024 which metal utensil is best for offering water to shivling

पंचांग के हिसाब से मार्गशीर्ष अमावस्या बेहद महत्वपूर्ण और शुभ फलदायी माना जाता है। इस दिन विशेष रूप से भगवान शिव की पूजा की जाती है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन शिव जी की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति को उत्तम फलों की प्राप्ति हो सकती है और सुख-समृद्धि के साथ-साथ सौभाग्य में भी वृद्धि होती है। आपको बता दें, मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन कुछ ऐसे उपाय हैं, जिसे करने से शुभ परिणाम मिल सकते हैं। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

अमावस्या के दिन किस धातु के लोटे से शिवलिंग पर चढ़ाएं जल?

shivlinga

मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन शिवलिंग पर तांबे के लोटे से शिवलिंग पर जल जरूर चढ़ाएं। ऐसा कहा जाता है कि शिवलिंग पर तांबे के लोटे से जल अर्पित करने से व्यक्ति को उत्तम फलों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही जीवन में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है। आपको बता दें, भगवान शिव को तांबा अत्यंत प्रिय है। मान्यता है कि तांबे के पात्र से जल चढ़ाने से भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं।

इसे जरूर पढ़ें - सोमवार के दिन शिव पूजन में भूलकर भी न करें ये गलतियां, हो सकता है भारी नुकसान

अष्टधातु के लोटे से शिवलिंग पर जल चढ़ाने का महत्व

अष्टधातु के लोटे से शिवलिंग पर जल चढ़ाना उत्तम फलदायी माना जाता है। कहते हैं, कि अगर आप भगवान शिव को शीघ्र प्रसन्न करना चाहते हैं, तो मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन शिवलिंग पर अष्टधातु के लोटे से जल चढ़ाएं। इससे उत्तम परिणाम मिलते हैं और जिन जातकों को कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, तो इससे भी छुटकारा मिल सकता है।

इसे जरूर पढ़ें - घर की सुख समृद्धि के लिए भगवान शिव को भूलकर भी न चढ़ाएं ये 10 चीज़ें

चांदी के लोटे से शिवलिंग पर जल चढ़ाने का महत्व

shivlinga puja

मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन शिवलिंग पर चांदी के लोटे से जल चढ़ाएं। ऐसा कहा जाता है कि शिवलिंग पर चांदी के लोटे से जल चढ़ाने से व्यक्ति को चंद्रदोष और शुक्रदोष से छुटकारा मिल जाता है और भाग्योदय होता है। इसके अलावा अगर किसी जातक के वैवाहिक जीवन में कोई परेशानी आ रही है, तो इससे भी छुटकारा मिल सकता है। आपको बता दें, चांदी को शांति और शीतलता का प्रतीक माना जाता है। चांदी के लोटे से जल चढ़ाने से मन शांत होता है और तनाव कम होता है। चांदी के लोटे से जल चढ़ाने से कई तरह के रोगों से मुक्ति मिलती है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।