Mangla Gauri Vrat Upay 2024: मंगला गौरी व्रत के दिन जरूर करें ये उपाय, वैवाहिक जीवन रहेगा सुखमय

मंगला गौरी व्रत भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा का एक विशेष व्रत है। यह व्रत श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया या चतुर्थी तिथि को किया जाता है। इस व्रत को कुंवारी और विवाहित महिलाएं दोनों ही कर सकती हैं।

 
Mangla Gauri vrat  remdies for happy married life

हिंदू पंचांग के अनुसार सावन माह के चतुर्थी तिथि के दिन मंगला गौरी व्रत रखा जाता है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा विशेष रूप से करने का विधान है। मंगला गौरी व्रत खासकर कुवांरी महिलाएं मनचाहा वर पाने के लिए रखती हैं। यह व्रत विवाहित महिलाएं भी रख सकती हैं। ऐसी मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से व्रत रखने से व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही सभी परेशानियों से भी छुटकारा मिल सकता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ऐसा कहा जाता है कि मंगला गौरी व्रत माता पार्वती ने भगवान शिव को पाने के लिए रखा था। अब ऐसे में इस दिन कुछ ऐसे उपाय हैं। जिसे करने से व्यक्ति को लाभ हो सकता है। साथ ही सभी काम भी सिद्ध हो सकते हैं। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

मंगलदोष से छुटकारा पाने के लिए उपाय

Gauri decoration ideas at home images

अगर किसी जातक की कुंडली में मंगलदोष है, तो मंगला गौरी व्रत के दिन कुवांरी कन्याएं गौरी पूजन करें और सुंदरकांड का पाठ कर सकते हैं। इससे आपको लाभ हो सकता है। साथ ही मंगलदोष से भी छुटकारा मिल सकता है।

शीघ्र विवाह के लिए जरूर करें ये उपाय

अगर किसी जातक की विवाह में किसी प्रकार की कोई परेशानी आ रही है, तो मंगला गौरी व्रत के दिन एक मिट्टी का खाली पात्र बहते जल में प्रवाहित कर दें। इससे आपके शीघ्र विवाह के योग बन सकते हैं। साथ ही सभी परेशानियों से भी छुटकारा मिल सकता है।

दांपत्य जीवन सुखमय के लिए करें ये उपाय

अगर आप चाहते हैं कि आपका दांपत्य जीवन सुखमय रहे, तो मंगला गौरी व्रत के दिन किसी जरूरतमंद को शहद का दान कर दें और भगवान शिव की आराधना करें। इससे आपका दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। साथ ही शुभ परिणाम मिल सकता है।

इसे जरूर पढ़ें - Sawan 2024: सावन शुरू होने से पहले जरूर करें ये काम, कभी नहीं आएगी दरिद्रता

भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा के लिए उपाय

अगर आप भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा पाना चाहते हैं, तो मंगला गौरी व्रत के दिन व्रत रखें और भोलेनाथ के साथ-साथ माता पार्वती की विधिवत पूजा-अर्चना करें। साथ ही ब्राह्मणों को भोजन कराएं। इससे जातक के ऊपर भगवान शिव और पार्वती माता की कृपा बनी रहेगी।

इसे जरूर पढ़ें - Sawan 2024 Date: सोमवार से शुरू होगा सावन माह, जानें शुभ मुहूर्त, योग और महत्व

मंगला गौरी व्रत के दिन करें बेलपत्र की पूजा

belpatra niyam

मंगला गौरी व्रत के दिन भाग्योदय के लिए ब्रह्म मुहूर्त में बेलपत्र की पूजा विधिवत रूप से करें। इससे आपकी सभी समस्याएं दूर हो सकती है। साथ ही सौभाग्य में भी वृद्धि हो सकती है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZndagi

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP