Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:20 AM IST

Sawan 2024: सावन में भूलकर भी न करें ये 5 चीजें, सुख-शांति, धन और संतान पर पड़ता है बुरा असर

सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित है। इस दिन शनिदेव की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति को उत्तम फलों की प्राप्ति हो सकती है। 
Updated:- 2024-07-15, 17:13 IST
Sawan  these  Mistakes will affects on happiness peace wealth and children

हिंदू धर्म में सावन का महीना बेहद शुभ और महत्वपूर्ण माना गया है। यह महीना भगवान शिव के भक्तों के लिए बेहद उत्तम फलदायी साबित हो सकता है। इस बार सावन का महीना 22 जुलाई से आरंभ होने जा रहा है। इस माह में भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति को उत्तम फलों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही जीवन में चल रही सभी परेशानियों से भी छुटकारा मिल सकता है। सावन में कई ऐसे काम होते हैं। जिन्हें करने की मनाही होती है। अब ऐसे में सावन में कुछ चीजें ऐसी हैं। जिन्हें भूलकर भी नहीं करना चाहिए। वरना इससे सुख-शांति, आर्थिक स्थिति और संतान पर बुरा असर पड़ सकता है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं। 

सावन में भूलकर भी न लगाएं तेल 

oiling

स्कंद पुराण के अनुसार, ऐसा कहा जाता है कि सावन के पवित्र माह में किसी भी व्यक्ति को अपने शरीर या सिर पर तेल नहीं लगाना चाहिए। इस माह में तेल लगाना शुभ नहीं माना जाता है। इससे व्यक्ति को रोगदोष का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही अशुभ परिणाम भी मिल सकते हैं। 

सावन में भूलकर भी न कटाएं बाल 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऐसा कहा जाता है कि सावन माह में भूलकर भी बाल या दाढ़ी कटवाने से बचना चाहिए। इससे व्यक्ति को अशुभ परिणाम मिल सकते हैं। साथ ही जीवन में हमेशा बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है।

सावन माह में दूध का सेवन ना करें

प्रचलित मान्यताओं के अनुसार,  ऐसा कहा जाता है कि सावन माह में शिवलिंग पर दूध अर्पित करना शुभ माना जाता है, लेकिन इस माह में दूध का सेवन करने से बचना चाहिए। इससे व्यक्ति को शुभ परिणाम नहीं मिलते हैं। 

इसे जरूर पढ़ें - Sawan 2024: सावन शुरू होने से पहले जरूर करें ये काम, कभी नहीं आएगी दरिद्रता

सावन माह में बिस्तर पर न सोएं 

सावन के पवित्र माह में व्रत को जमीन पर सोना चाहिए। इस माह में किसी भी जातक को बिस्तर पर नहीं सोना चाहिए। मान्यताओं के अनुसार, जो जातक सावन माह में व्रत रखते हैं, उन्हें एक ही समय सोना चाहिए। 

इसे जरूर पढ़ें - Sawan 2024: जल्द शुरू होने वाला है सावन का महीना, जानें क्या करें और क्या न करें

सावन माह में दही खाने से बचें

dahi benefits

सावन माह में दही का सेवन करने से बचना चाहिए। इसे माह में दही खाने से व्यक्ति शुक्र दोष लग सकता है। साथ ही भाग्य का साथ नहीं मिल पाता है। इसलिए इस माह में दही का सावन करने से बचें। 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।