Aaj ka choghadiya 16 august 2025: जन्माष्टमी के दिन लड्डू गोपाल के लिए पालना खरीदने के लिए बन रहे हैं कई शुभ मुहूर्त, देखें आज दिन और रात का चौघड़िया मुहूर्त

अगर आप जन्माष्टमी के दिन लड्डू गोपाल के पालना खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं, तो ऐसे में एक बार शुभ मुहूर्त को जरूर देख लें। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे आपके द्वारा किए गए काम में कोई गलती नहीं होगी।
image

जब भी हम कोई शुभ काम करने जाते हैं, तो सबसे पहले पंडित जी से शुभ मुहूर्त के बारे में जानकारी लेते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि हम भी चाहते हैं कि हमारे द्वारा किए काम में किसी तरह की कोई परेशानी न आए। जन्माष्टमी का दिन बेहद खास और सबसे अलग होता है। लेकिन अगर आप भगवान कृष्ण के लिए पालना लेने के बारे में सोच रहे हैं, तो ऐसे में जरूरी है कि आप शुभ मुहूर्त का खास ध्यान रखें। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने कुछ खास मुहूर्त के बारे में बताया है, जिसमें आप लड्डू गोपाल के पालना को खरीद सकते हैं।

आइए आर्टिकल में जानते हैं सुबह और शाम के समय का शुभ मुहूर्त

प्रत्येक चौघड़िया लगभग 1 घंटे 37 मिनट का होगा। दिन के चौघड़िया सूर्योदय से सूर्यास्त तक होते हैं, और रात के चौघड़िया सूर्यास्त से अगले दिन के सूर्योदय तक रहता है। इसलिए आपको इस मुहूर्त का खास ध्यान रखना चाहिए।

16 अगस्त 2025 दिन का चौघड़िया सूर्योदय से सूर्यास्त तक

  • काल (Kala): सुबह 05:50 बजे से सुबह 07:27 बजे तक है। इस चौघड़िया में आप शुभ कार्य जैसे विवाह, गृह प्रवेश, नई खरीदारी आदि न करें। इसे अशुभ माना जाता है क्योंकि इसमें विलंब, बाधाएं या हानि होने की संभावना होती है। हालांकि, धन संबंधी कार्यों या किसी विवाद को सुलझाने के लिए अच्छा है। क्योंकि शनि न्याय और धैर्य का ग्रह है, इसलिए आपको इस चीज का खास ध्यान रखना होगा।
  • शुभ (Shubh): सुबह 07:27 बजे से सुबह 09:04 बजे तक है। यह मुहूर्त विवाह समारोह, भूमि पूजन, शिक्षा संबंधी कार्य, धार्मिक अनुष्ठान आदि के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इस समय किए गए कार्य सफल होते हैं और शुभ परिणाम देते हैं, क्योंकि बृहस्पति ज्ञान, समृद्धि और सौभाग्य का ग्रह है।
  • रोग (Roga): सुबह 09:04 बजे से सुबह 10:41 बजे तक है। रोग मंगल ग्रह से प्रभावित होता है। इस चौघड़िया में किसी भी शुभ कार्य से बचना चाहिए। यह रोग और अन्य समस्याओं से जुड़ा हुआ है। इस समय में कोई भी नया कार्य शुरू करने से नुकसान या परेशानी हो सकती है। हालांकि कानूनी मामलों में इसका उपयोग किया जा सकता है। इसलिए आपको कोई भी कार्य करने से पहले सोचना जरूरी है।
  • उद्वेग (Udveg): सुबह 10:41 बजे से दोपहर 12:18 बजे तक है। यह सूर्य ग्रह से प्रभावित होता है। इस चौघड़िया को आमतौर पर अशुभ माना जाता है। किसी भी महत्वपूर्ण या शुभ कार्य की शुरुआत इस समय में नहीं करनी चाहिए, क्योंकि इसमें तनाव, चिंता और बाधाएं आने की संभावना होती है।
1 - 2025-08-14T152524.042
  • चर (Chara): दोपहर 12:18 बजे से दोपहर 01:55 बजे तक है। इस मुहूर्त में यात्रा, वाहन खरीदना, या ऐसे कार्य शुभ रहेंगे। इसमें किए गए कार्य जल्दी फल देते हैं, लेकिन उनमें थोड़ी अस्थिरता भी आ सकती है। इसलिए आपको समय देने की जरूरत है।
  • लाभ (Labha): दोपहर 01:55 बजे से दोपहर 03:32 बजे तक है। यह बुध ग्रह से प्रभावित होता है। "लाभ" का अर्थ है "फायदा" या "प्राप्ति"। यह चौघड़िया शिक्षा, व्यापार, लेन-देन, नई शुरुआत और किसी भी कार्य में लाभ प्राप्त करने के लिए बहुत शुभ माना जाता है। इस समय में किए गए कार्य सफलता और समृद्धि लाते हैं, क्योंकि इसमें बुद्धि और व्यापारिक कौशल का प्रभाव होता है।
  • अमृत (Amrita): दोपहर 03:32 बजे से शाम 05:09 बजे तक है। अमृत मुहूर्त में आप सभी शुभ कार्यों को आसानी से कर सकते हैं। इसमें विवाह, गृह प्रवेश, नई दुकान खोलना, या कोई भी नया कार्य शुरू करने के लिए यह अत्यंत शुभ होता है। इस समय में किए गए कार्य हमेशा सफलता, स्थिरता और शुभता देते हैं।
  • काल (Kala): शाम 05:09 बजे से शाम 06:58 बजे तक है। जैसा कि पहले बताया गया, इस चौघड़िया में कोई भी शुभ कार्य जैसे विवाह, गृह प्रवेश, नई खरीदारी आदि नहीं करना चाहिए। इसे अशुभ माना जाता है। इससे आपके जीवन के कार्यों में रुकावटे आती हैं।

16 अगस्त 2025 - रात का चौघड़िया (सूर्यास्त से अगले दिन के सूर्योदय तक)

  • लाभ (Labha): शाम 06:58 बजे से रात 08:21 बजे तक है। रात का पहला चौघड़िया अक्सर लाभदायक होता है। यह उन कार्यों के लिए अच्छा है जिनमें चिंतन या भविष्य की योजनाएं शामिल हों। इस समय में किए गए कार्य आपको जीवन में शांति देगा।
  • उद्वेग (Udveg): रात 08:21 बजे से रात 09:44 बजे तक रहने वाला है। इस मुहूर्त को अशुभ माना जा रहा है। ऐसे में आपको किसी भी कार्य की शुरूआत से पहले पंडित जी से जानकारी लेनी है, ताकि किसी तरह की कोई बाधाएं न आए।
  • शुभ (Shubh): रात 09:44 बजे से रात 11:07 बजे तक ही रहेगा। यह रात का मुहूर्त शुभ माना जा रहा है और धार्मिक कार्यों के लिए सबसे अच्छा है। इस समय किए गए कार्य में शुभता बनी रहती है।
  • मृत (Amrita): रात 11:07 बजे से अगले दिन 12:30 बजे तक रहेहगा। यह चंद्र ग्रह से प्रभावित होता है। रात में भी यह चौघड़िया अत्यंत शुभ और फलदायी माना जाता है। सबसे ज्यादा ध्यान, पूजा-पाठ, या किसी महत्वपूर्ण इसमें की जा सकती है।
  • चर (Chara): अगले दिन 12:30 बजे से अगले दिन 01:53 बजे तक अगले दिन 17 अगस्त तक रहेगा। इस मुहूर्त में यात्रा संबंधी योजनाएं बनाने या मनोरंजन से जुड़े कार्यों के लिए यह चौघड़िया अच्छआ है। यह सामान्य शुभता के लिए अच्छा है। लेकिन इसमें थोड़ी चंचलता भी होती है।
2 - 2025-08-14T152523.318
  • रोग (Roga): अगले दिन 01:53 बजे से अगले दिन 03:16 बजे तक 17 अगस्त तक रहने वाला है। यह मंगल ग्रह से प्रभावित होता है। रात में भी इस चौघड़िया को अशुभ माना जाता है। किसी भी नए या महत्वपूर्ण कार्य को इस समय में शुरू करने से बचना चाहिए, क्योंकि यह संघर्ष, विवाद या स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है।
  • काल (Kala): अगले दिन 03:16 बजे से अगले दिन 04:39 बजे तक 17 अगस्त तक रहेगा। रात में भी यह चौघड़िया अशुभ होता है और इसे काल रात्रि का हिस्सा माना जा सकता है। इस समय में किसी भी शुभ कार्य से बचना चाहिए, क्योंकि यह बाधाएं, देरी और नकारात्मकता ला सकता है।
  • लाभ (Labha): अगले दिन 04:39 बजे से अगले दिन 05:50 बजे 17 अगस्त तक रहेगा। यह उन कार्यों के लिए अच्छा है जिनमें चिंतन, अध्ययन या भविष्य की योजनाएं शामिल हों। इस समय में किए गए कार्य में सफलता मिल सकती है।

इन चौघड़िया मुहूर्त में आप कुछ कार्यों को करने से पहले इन समयों का ध्यान रखें। इससे आपके कार्यों में किसी तरह की कोई रुकावटे नहीं आएंगी।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP