Grah Gochar 05 February 2024: मंगल करेंगे मकर राशि में प्रवेश, इन 4 राशियों को हो सकता है लाभ

फरवरी का महीना ग्रहों के गोचर के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है। इससे कई राशियों को शुभ परिणाम मिल सकते हैं। 

 
Mangal Gochar february  positive effects on these zodiac signs
Mangal Gochar february  positive effects on these zodiac signs

(Grah Gochar 05 February 2024) ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का गोचर हर व्यक्ति की कुंडली में शुभ परिणाम लेकर आता है। वहीं इस माह में मंगल ग्रह मकर राशि में प्रवेश करेंगे। मंगल ग्रह को सभी ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। यह दिनांक 05 फरवरी को रात्रि में 09 बजकर 07 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। अभी यह फिलहाल धनु राशि में हैं, लेकिन जल्द ही मकर राशि में प्रवेश करेंगे और यह दिनांक 15 मार्च तक इसी राशि में गोचर करेंगे। उसके बाद कुंभ राशि में गोचर करेंगे। अब ऐसे में मंगल के मकर राशि में गोचर करने से किस राशि के जातकों को क्या लाभ होगा। इसके लिए ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

ग्रह गोचर से मेष राशि को होगा धन लाभ

aries tips

फरवरी माह में मंगल ग्रह के मकर राशि में गोचर करने से मेष राशि के जातकों को शुभ परिणाम मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में युवाओं को तरक्की मिलने की भी संभावना है। अगर आप व्यापर करते हैं, तो आपको लाभ हो सकता है। वहीं जो लोग अविवाहित हैं, उनिके लिए कोई रिश्ता आ सकता है। घर में मेहमानों के आने के से आपकी मानसिक परेशानियां दूर हो सकती है।

ग्रह गोचर से कर्क राशि वाले करेंगे यात्रा

फरवरी माह में मंगल (मंगल दोष उपाय) ग्रह के मकर राशि में गोचर करने से कर्क राशि के जातकों को शुभ यात्रा करना पड़ सकता है। आपको व्यापार में लाभ हो सकता है। व्यवसाय के सिलसिले में आप कहीं बाहर जा सकते हैं। इस राशि के जातकों को अपने जीवनसाथी से कोई स्पेशल तोहफा मिलने की संभावना है। आपको माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा।

इसे जरूर पढ़ें - February Horoscope 2024: इस महीने 5 राशियों पर होगी धन की वर्षा और बनेंगे नई नौकरी के योग, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

ग्रह गोचर से तुला राशि वालों को कार्यक्षेत्र में लाभ

फरवरी माह में मंगल ग्रह के मकर राशि में गोचर करने से तुला राशि (तुला राशि स्वभाव) का जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को नौकरी में पदोन्नति मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है। स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। जीवनसाथी के साथ कहीं धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं।

इसे जरूर पढ़ें - Capricorn 2024 Love Horoscope: नए साल में मकर राशि के जातकों को जीवनसाथी से मिल सकती है गुड न्यूज़

ग्रह गोचर से मकर राशि वालों को मिलेगा शुभ परिणाम

astro tips for capricorn zodiac

फरवरी माह में मंगल ग्रह के मकर राशि में गोचर करने से मकर राशि के जातकों को शुभ परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को धन लाभ हो सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेगी। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Freepik

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP