Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:37 AM IST

सावन में 500 साल बाद बनने वाला ये योग खोलेगा धन के रास्ते, 3 राशियों को होगा लाभ

सावन का महीना ज्योतिष शास्त्र में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। यह माह कुंडली में राजयोग बनने के लिए अनुकूल माना जाता है जिससे धन, सम्मान और सफलता प्राप्त हो सकती है। 
Updated:- 2025-07-16, 13:51 IST
malavya rajyog in sawan 2025

सावन का महीना ज्योतिष शास्त्र में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि इस दौरान ग्रहों की स्थिति और ब्रह्मांडीय ऊर्जा का विशेष प्रभाव होता है। यह महीना मुख्य रूप से भगवान शिव को समर्पित है और माना जाता है कि इस समय की गई पूजा-पाठ, व्रत और साधना अधिक फलदायी होती है। ज्योतिषीय रूप से सावन में चंद्रमा और सूर्य जैसे महत्वपूर्ण ग्रहों का प्रभाव बढ़ता है जिससे लोगों के मन और विचारों में शुद्धता आती है। इस समय नए कार्य शुरू करना, आध्यात्मिक अभ्यास करना और आत्म-चिंतन करना शुभ माना जाता है क्योंकि ब्रह्मांड की सकारात्मक ऊर्जा इन प्रयासों को सफल बनाने में मदद करती है। साथ ही, यह समय राहु-केतु जैसे छाया ग्रहों के बुरे प्रभावों को कम करने और कुंडली में राजयोग बनने के लिए भी अनुकूल माना जाता है जिससे धन, सम्मान और सफलता प्राप्त हो सकती है। ऐसा ही एक राजयोग इस साल सावन माह में बन रहा है जिसके चलते 3 राशियों को जबरदस्त धन लाभ के संकेत मिल रहे हैं, आइये जानते हैं ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से।

सावन 2025 में कौन-कौन से राजयोग बन रहे हैं?

सावन 2025 में कई शुभ राजयोग बन रहे हैं जिससे यह महीना और भी खास हो जाएगा। इनमें सबसे प्रमुख गजकेसरी राजयोग है, जो गुरु (बृहस्पति) और चंद्रमा की युति से बनेगा। यह योग सावन शिवरात्रि पर, यानी 23 जुलाई 2025 को बन रहा है।

malavya rajyog in sawan 2025 effects on zodiac signs

इसके अलावा, इस सावन में मालव्य राजयोग, जो शुक्र के अपनी स्वराशि में होने से बनेगा एवं सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग का निर्माण होगा। इन राज योगों के कारण कुछ राशियों के लिए आकस्मिक धनलाभ, मान-सम्मान और करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं।

यह भी पढ़ें: सावन माह के ब्रह्म मुहूर्त में करें ये 3 काम, घर में धन की कमी हो सकती है दूर

सावन 2025 में मालव्य राजयोग कब तक रहेगा?

सावन माह में 25 जुलाई, यानी कि शुक्रवार के दिन तक मालव्य योग बना रहेगा। सावन 2025 में बनने वाला मालव्य राजयोग विशेष रूप से कुछ राशियों के लिए बहुत शुभ रहेगा। इनमें मुख्य रूप से वृषभ राशि के जातकों को सबसे ज्यादा फायदा होगा क्योंकि शुक्र अपनी ही राशि में रहेंगे।

इसके अलावा, कन्या और मीन राशि वालों को भी इस योग से लाभ मिलेगा। यह योग तीनों राशियों के लिए अच्छा समय लेकर आ रहा है। अगर इन राशियों के जीवन में कोई भी नकारात्मकता चल रही है तो अब समय होगा इन राशियों के लिए अच्छे, शुभ और सकारात्मक प्रभावों का।

यह भी पढ़ें: शिवलिंग पर सबसे पहले जल चढ़ाया जाता है या बेलपत्र? जानें

सावन 2025 में मालव्य राजयोग से किन राशियों को होगा लाभ?

सावन में बन रहे इस मालव्य योग से वृषभ राशि के जातकों को सबसे अधिक लाभ मिलेगा क्योंकि शुक्र उनकी ही राशि में होंगे, जिससे उनके व्यक्तित्व में निखार आएगा, आत्मविश्वास बढ़ेगा, और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। करियर में नए अवसर मिलेंगे और वैवाहिक जीवन में मधुर बनेगा।

malavya rajyog in sawan 2025 affects on zodiac signs

कन्या राशि वालों के लिए यह योग भाग्य में वृद्धि लाएगा। नौकरी में प्रमोशन या वेतन वृद्धि मिल सकती है। व्यापार में भी अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। वहीं, मीन राशि के जातकों को इस योग से कला, रचनात्मकता और प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। धन लाभ भी होगा।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi 

FAQ
सावन 2025 में कब बन रहा है बुधादित्य योग? 
सावन 2025 में 18 जुलाई को बुधादित्य योग बनेगा। 
सावन 2025 में मालव्य योग के दौरान क्या उपाय करें? 
सावन 2025 में मालव्य योग के दौरान भगवान शिव की पूजा करना और रुद्राभिषेक करना विशेष रूप से फलदायी होगा।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।