कन्या राशि के स्वामी बुध हैं और राशिचक्र के हिसाब से इनका स्थान छठा है। इस राशि के लोग परिवार से बहुत लगाव रखते हैं। इस राशि के लोग बहुत जिम्मेदार होते हैं और अपने कर्तव्य को भली-भांति निभाते हैं। ये स्वाभिमानी होते हैं।
इस राशि के जातकों को राजनीति में अच्छी पकड़ होती है। ये कला प्रेमी होते हैं। अब ऐसे में अगर आपके करियर में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी आ रही है, तो ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से जानते हैं कि करियर में सफलता पाने के लिए कन्या राशि के जातकों को क्या उपाय करना चाहिए।
कन्या राशि के जातकों को मेहनत करने के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है, तो बुधवार के दिन भगवान गणेश (भगवान गणेश उपाय) की पूजा करें और उन्हें दूर्वा चढ़ाएं। इससे आपको करियर में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं और आपकी सभी परेशानियां हल हो सकती हैं।
रोग-दोष के निवारण के लिए कन्या राशि के जातकों को शनिवार के दिन शनि मंदिर जाकर शनिदेव (शनिदेव उपाय) को सरसों का तेल चढ़ाना चाहिए। इससे आपके स्वास्थ्य में लाभ हो सकता है।
इसे जरूर पढ़ें - अगर आपकी कन्या राशि है तो ज्योतिष के अनुसार अपने स्वभाव और लव लाइफ के बारे में जानें
अगर आपकी कोई मनोकामना है। जिसकी पूर्ति चाहते हैं, तो सोमवार के दिन शिवलिंग पर दूध अवश्य चढ़ाएं। इससे आपके कार्य में स्थिरता आएगी और आपकी मनोकामना पूरी हो सकती है।
इसे जरूर पढ़ें - August Horoscope 2023: अगस्त के महीने में किन राशियों को मिल सकता है नौकरी में प्रमोशन, जानें राशिफल
यह विडियो भी देखें
कन्या राशि के जातकों को धन प्राप्ति के लिए मां लक्ष्मी को कमल गट्टे की माला चढ़ानी चाहिए। ये आप शुक्रवार के दिन करें। इससे आपकी आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार हो सकता है।
कन्या राशि के जातकों के स्वामी बुध ग्रह हैं। इसलिए इस राशि के जातकों को बुध ग्रह से जुड़े उपाय करना शुभ होते है। इस दिन आप गौ माता को हरा चारा खिलाएं और उनकी पीठ पर 3 बार हाथ फेरें। इससे आपको शिक्षा के क्षेत्र में कामयाबी मिल सकती है।
अगर आपकी भी राशि कन्या है, तो यहां बताई गई बातों पर विशेष ध्यान दें और अगर आपको हमारी स्टोरीज पसंद आए, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।