Mahashivratri Upay 2026: महाशिवरात्रि पर जल में मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें, कष्टों से मिलेगी मुक्ति

Mahashivrarti 2026 ke Upay: महाशिवरात्रि का दिन सबसे खास होता है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इस बार महाशिवरात्रि 15 फरवरी को पड़ रही है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन अगर आप जलाभिषेक करते हैं, तो इससे जीवन के कई सारे कष्टों से मुक्ति मिलती है। पंडित जन्मेश द्विवेदी से जानते हैं कि मनोकामना के अनुसार आपको जल में क्या मिलाकर चढ़ाना चाहिए? ताकि आपके जीवन की परेशानियां कम हो सके।
महाशिवरात्रि पर दरिद्रता दूर करने के लिए जल और शहद
आर्थिक तंगी और कर्ज से मुक्ति पाने के लिए जल में शहद मिलाकर अभिषेक करना उत्तम माना जाता है। शहद चढ़ाने से महादेव प्रसन्न होते हैं और भक्त के जीवन में समृद्धि व मिठास आती है। इससे वाणी में भी मधुरता आती है और अटके हुए काम बनने लगते हैं। ऐसे में महाशिवरात्रि के दिन आप मंदिर जाकर शिवलिंग पर इस जल को चढ़ाएं और महादेव से मन की कामना को बताएं। इससे आपके दिल की सभी इच्छाएं पूरी होंगी।

महाशिवरात्रि पर शिवलिंग में चढ़ाएं जल और इत्र
अगर आपके वैवाहिक जीवन में परेशानियां आ रही हैं, तो ऐसे में आप जल और इत्र को डालकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। ऐसा कहा जाता है कि इससे वैवाहिक जीवन में दोनों के बीच मान-सम्मान बढ़ता है। साथ ही जीवन में खुशहाली आती है। इसलिए महाशिवरात्रि के दिन आप मंदिर जाकर शिवलिंग पर जल और इत्र को साथ में चढ़ाएं, ताकि आपकी इस परेशानी का निवारण हो सकता है।
यह भी पढ़ें- Mahashivrarti 2026: महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर क्यों चढ़ाया जाता है बेर? जानें यहां
महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर चढ़ाएं जल और घी
अगर घर में कोई लंबे समय से बीमार है, तो महाशिवरात्रि पर जल में गाय का शुद्ध घी मिलाकर अभिषेक करें। घी का अभिषेक स्वास्थ्य लाभ देता है और शारीरिक कष्टों का नाश करता है। इसलिए आप इन दोनों चीजों को मिक्स करके शिवलिंग पर चढ़ाएं।

अभिषेक की सही विधि
- सबसे पहले तांबे या चांदी के लोटे में शुद्ध जल भरें।
- ऊपर बताई गई सामग्री में से अपनी इच्छा अनुसार कोई एक चीज मिलाएं।
- शिवलिंग पर जल अर्पित करते समय अपनी धार को टूटने न दें।
- अभिषेक के दौरान 'ॐ नमः शिवाय' या 'महामृत्युंजय मंत्र' का निरंतर जाप करें।
- अंत में बेलपत्र और अक्षत चढ़ाकर आरती करें।
यह भी पढ़ें- Vastu Tips: घर में नहीं टिक रहा पैसा? महाशिवरात्रि के दिन करें ये एक खास उपाय
महाशिवरात्रि का दिन श्रद्धा और विश्वास का है। आप जल में जो भी मिलाएं, उसके पीछे आपका भाव शुद्ध होना चाहिए। भगवान आपके इस कार्य से प्रसन्न होकर जीवन की परेशानियां कम करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit-Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।