Mahashivrarti 2026: महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर क्यों चढ़ाया जाता है बेर? जानें यहां

महाशिवरात्रि का दिन बेहद खास और बड़ा होता है। इस बार महाशिवरात्रि 15 फरवरी को पड़ रही है। ऐसे में हर कोई इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना करता नजर आएगा। इस दिन भक्त भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए बेलपत्र, धतूरा, भांग और दूध जैसी कई प्रिय चीजें अर्पित करते हैं। लेकिन इन सब में बेर का विशेष महत्व होता है। आइए पंडित जन्मेश द्विवेदी से जानते हैं कि महाशिवरात्रि की पूजा में बेर को जरूरी है और इसे शिवलिंग पर क्योंक चढ़ाया जाता है।
शिवलिंग पर बेर क्यों चढ़ाया जाता है?
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बेर को दीर्घायु और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर बेर चढ़ाने से व्यक्ति की अकाल मृत्यु का भय समाप्त होता है और उसके व्यक्ति के पापों का नाश होता है। इसलिए कई सारे लोग महाशिवरात्रि के दिन प्रसाद के रूप में बेर चढ़ाते हैं। साथ ही भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर बेर चढ़ाने का महत्व
अगर आपकी शादी में किसी प्रकार की समस्याएं आ रही हैं, या रिश्ता बार-बार आ रहा है, लेकिन बात नहीं बन रही है, तो ऐसे में आप महाशिवरात्रि के दिन मंदिर जाकर बेर को जरूर चढ़ाएं। ऐसा कहा जाता है कि जो कुंवारी कन्याएं इस दिन बेर चढ़ाती हैं, उन्हें मनचाहा वर प्राप्त होता है। साथ ही उनका वैवाहिक जीवन भी अच्छा रहता है। इसलिए इसे जरूर चढ़ाना चाहिए। साथ ही इसका प्रसाद लेकर घर भी जरूर आए और इसे ग्रहण करें।
यह भी पढ़ें- महाशिवरात्रि के दिन नवविवाहित जोड़े क्या कर सकते हैं सत्यनारायण कथा? जानें शुभ फल
महाशिवरात्रि में पूजा के समय कैसे अर्पित करें बेर?
- महाशिवरात्रि के दिन स्नान और अच्छे वस्त्रों को पहनकर मंदिर जाएं।
- इसके बाद शिवलिंग पर जल और दूध अर्पित करने के बाद कम से कम 5 या 11 बेर चढ़ाएं।
- ध्यान रखें कि बेर साफ हों और कहीं से खंडित या खराब न हों।
- इसके बाद भगवान शिव के मंत्रों का जाप करें।
- फिर वही प्रसाद के रूप में घर लेकर आएं। इससे आपके जीवन की सभी समस्याएं खत्म होने लगेंगी।
महाशिवरात्रि पर बेर चढ़ाना केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि श्रद्धा और समर्पण का प्रतीक है। यह हमें सिखाता है कि हम प्रकृति से जो कुछ भी प्राप्त करते हैं, उसे भगवान को जरूर अर्पित करना चाहिए, ताकि हम जीवन की परेशानियों को कम करने का रास्ता ढूंढ सके।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit-Freepik/ Gemini
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।