Mahalaxmi Vrat Upay 2023: महालक्ष्मी व्रत पर इन चीजों का करें दान, होगी धन वृद्धि

दिनांक 22 सितंबर दिन शुक्रवार से महालक्ष्मी व्रत का आरंभ हो चुका है। वहीं धार्मिक मान्यताओं के अनुसार महालक्ष्मी व्रत के 16 दिनों तक मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना मुख्य रूप से की जाती है। 

 
Mahalakshmi Vrat Donation

(mahalaxmi vrat donation) हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि यानि कि दिनांक 22 सितंबर दिन शुक्रवार से आरंभ हो चुका है और इसका समापन आश्विन माह की अष्टमी तिथि को महालक्ष्मी व्रत के साथ होता है।

महालक्ष्मी व्रत कुल 16 दिनों तक रखा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऐसा कहा जाता है कि महालक्ष्मी व्रत के दौरान मां लक्ष्मी की विशेष पूजा-अर्चना करने से और व्रत रखने से सुख-सौभाग्य की प्राप्ति हो सकती है और मां लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहती है।

ऐसे में इस दिन कुछ ऐसी चीजें जिनका दान करना बहुत शुभ माना जाता है। इससे व्यक्ति की सभी मनोकामना भी पूरी हो सकती है और सभी परेशानियों से भी छुटकारा मिल सकता है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि इस दिन किन चीजों का दान करने से लाभ हो सकता है।

चूड़ियों के दान से मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद

Bangles

महालक्ष्मी व्रत में विवाहित स्त्रियों को चूड़ियों का दान जरूर करना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी (मां लक्ष्मी मंत्र) के आशीर्वाद की प्राप्ति हो सकती है और वैवाहिक जीवन में खुशियों का भी आगमन हो सकता है। इस दिन चूड़ियों के दान श्रृंगार का सामान दान कर सकते हैं। इससे आपकी सभी मनोकामना पूरी हो सकती है और शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है।

महालक्ष्मी व्रत के दिन बाटें खीर

महालक्ष्मी व्रत में खीर बनाएं और मां लक्ष्मी को भोग अवश्य लगाएं। उसके बाद 16 कन्याओं को खीर बाटें। इससे आपको लाभ होगा और आपकी सुख-सुविधाओं की प्राप्ति हो सकती है।

इसे जरूर पढ़ें - Mahalaxmi Vrat Upay 2023: महालक्ष्मी व्रत पर इन ज्योतिष उपायों को आजमाएं, हो सकती है धन वृद्धि

चावल के दान से ग्रह दोष से मिल सकता है छुटकारा

महालक्ष्मी व्रत में चावल का दान अवश्य करें। इससे अगर आपकी कुंडली में कोई ग्रह दोष होगा, तो इससे आपको छुटकारा मिल सकता है और आपकी सभी मनोकामना भी पूरी हो सकती है। चावल का दान करने से भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति हो सकती है।

वस्त्र का दान करने से वैवाहिक जीवन रहेगा सुखमय

महालक्ष्मी व्रत के दौरान शुक्रवार के दिन अपनी बेटी, बहन और मौसी को वस्त्र दें। इससे सुख-शांति में वृद्धि हो सकती है और दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। साथ ही जीवन में आ रही समस्याओं से भी छुटकारा मिल सकता है।

इसे जरूर पढ़ें - Diwali 2023 Upay: इस दिवाली करें ये 10 महाउपाय, धन-धान्य से भर जाएगा घर

महालक्ष्मी व्रत में करें तेल का दान

OIL

महालक्ष्मी में तेल (तेल के उपाय) का दान जरूर करना चाहिए। इससे जीवन में खुशियों का आगमन हो सकता है और व्यक्ति के जीवन में आने वाली सभी परेशानियों से भी छुटकारा मिल सकता है।

महालक्ष्मी व्रत में इन चीजों का दान जरूर करें और अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी।

Image Credit - Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP