Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:46 AM IST

जीवन में आ रही बाधाओं को छूमंतर कर देगा यह चमत्कारी तेल

सरसों का तेल आपके जीवन में आ रही समस्‍याओं को कैसे दूर कर सकता है, यह जानने के लिए आपको यह आर्टिकल जरूर पढ़ना चाहिए। 
Updated:- 2023-01-11, 19:48 IST
image

सरसों के तेल का प्रयोग आपने खाना पकाने में बहुत किया होगा, मगर शस्‍त्रों में भी आपको इस तेल का जिक्र मिल जाएगा क्‍योंकि हिंदू धर्म में इस तेल का प्रयोग धार्मिक कर्म-कांडों में भी किया जाता है। 

यह तेल केवल सेहत और सौंदर्य के लिए ही फायदेमंद नहीं होता है बल्कि यह ज्‍योत्‍षीय लिहाज से भी यह काफी फायदेमंद हो सकता है। 

आपके जीवन से जुड़ी समस्‍याओं को खत्‍म करने के लिए आप तरह-तरह से सरसों के तेल के उपाय कर सकती हैं। इस विषय में हमने भोपाल के पंडित एवं ज्‍योतिषाचार्य विनोद सोनी जी से बात की है। वह कहते हैं, 'सरसों के तेल को शनि और बृहस्‍पति से जोड़ कर देखा जाता है। अगर आपकी कुंडली में यह दोनों ग्रह कमजोर है, तो आप सरसों के तेल से विभिन्‍न उपाय करके इन ग्रहों को मजबूत बना सकते हैं।' 

इसे जरूर पढ़ें- शनिवार के दिन भूलकर भी न करें इन चीजों का दान, हो सकता है बड़ा नुकसान

sarso ke tel ke upay

शनिदेव को प्रसन्‍न करने के लिए सरसों के तेल के उपाय 

  • शनिदेव को प्रसन्‍न करने के लिए आप हर शनिवार को किसी गरीब को सरसों के तेल का दान करें। इतना ही नहीं, आप एक कटोरी सरसों का तेल शनि देव को भी अर्पित कर सकती हैं। हालांकि, केवल पुरुषों को ही शनि देव पर तेल चढ़ाना चाहिए। महिलाएं तेल दान कर सकती हैं। 
  • रात के समय पीपल के पेड़ में सरसों के तेल का दिया जलाने से भी शनि प्रसन्‍न होते हैं। आप ऐसा हर शनिवार को कर सकती हैं। 
  • इस बात का भी ध्‍यान रखें कि आपको शनिवार के दिन बालों में तेल नहीं लगाना है और भूल से भी सरसों का तेल बालों में न लगाएं। 
  • सरसों के तेल में पका भोजन करने से भी शनि प्रसन्‍न होते होते हैं। 

इसे जरूर पढ़ें- शनिवार के दिन जपें शनिदेव की इन 8 पत्नियों के नाम, दूर हो सकती है बड़ी से बड़ी बाधा

 

how to get good luck

बृहस्‍पति को मजबूत करने के लिए सरसों के तेल के उपाय 

  • बृहस्‍पति को प्रसन्‍न करना चाहती हैं तो अपने गुरु को सरसों का तेल दान करें। इससे आपकी कुंडली में अगर गुरु दोष है तो वह भी कम हो जाता है। 
  • आप बृहस्‍पतिवार के दिन सरसों के तेल में पकी हुई खिचड़ी खाएंगी तो इससे भी कमजोर बृहस्‍पति मजबूत बनेगा। 
  • आपको गुरुवार के दिन नहाने के पानी में 2 बूंद सरसों का तेल मिक्‍स कर लेना चाहिए। ऐसा करने से भी आपको बहुत लाभ मिलता है। 

आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए सरसों के तेल के उपाय 

आर्थिक स्थिति कमजोर है तो आपको सरसों के तेल का दान अपने घर में काम करने वाले किसी नौकर को करना चाहिए। ऐसा करने से धन की कमी पूरी हो जाती है। 

 

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।