Weekly Horoscope 11-17 August 2025: किस राशि पर बरसेगी खुशियां और किसे मिलेगी जिंदगी की बड़ी सीख? जानें 11 से 17 अगस्त का राशिफल

चलिए जानते हैं 11 अगस्त से 17 अगस्त तक का संपूर्ण राशिफल, सभी 12 राशियों के लिए। देखते हैं कि आपके सितारे इस सप्‍ताह कितने बुलंद हैं। 
image

एस्‍ट्रोलॉजर पंडित मनीष शर्मा द्वारा बताए गए 11 से 17 अगस्त 2025 के साप्ताहिक राशिफल में जानिए, आपके सितारे क्या संकेत दे रहे हैं। यह सप्ताह कुछ राशियों के लिए खुशखबरी लेकर आएगा तो कुछ को सतर्क रहने की जरूरत है। अगर आप जानना चाहते हैं कि इस सप्ताह आपकी नौकरी, व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य और प्रेम जीवन में क्या बदलाव आने वाला है, तो यह राशिफल पढ़ें । चलिए जानते हैं 11 अगस्त से 17 अगस्त तक का संपूर्ण राशिफल, सभी 12 राशियों के लिए।

मेष राशि

सप्ताह की शुरुआत अच्छी होगी। सोमवार और मंगलवार को आय में बढ़ोतरी होगी और काम तेजी से होंगे। संतान से सुख मिलेगा। लेकिन बुधवार और गुरुवार को कुछ समस्याएं आ सकती हैं। वाहन चलाते समय सतर्क रहें और झगड़ों से दूर रहें। शुक्रवार और शनिवार को हालात फिर से बेहतर होंगे और रुके काम पूरे होंगे।

  • कामकाज: व्यापार धीमा रहेगा। नौकरी में अधिकारी परेशान कर सकते हैं।
  • शिक्षा: पढ़ाई में व्यवधान आ सकता है।
  • स्वास्थ्य: अपच, आंखों और सांस की समस्या संभव है। चोट लगने का भी डर है।
  • प्रेम: पार्टनर से विवाद हो सकता है, लेकिन विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं।
  • उपाय: हनुमान जी को तुलसी दल चढ़ाएं।
मेष साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

aries saptahik rashifal

वृषभ राशि

सप्ताह की शुरुआत फायदेमंद होगी। सोमवार और मंगलवार को काम में तेजी रहेगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। बुधवार को यात्रा हो सकती है। गुरुवार और शुक्रवार को धन लाभ होगा। लेकिन शनिवार को तनाव हो सकता है, झगड़े से बचें।

  • कामकाज: खर्च बढ़ेगा। नौकरी में स्थानांतरण हो सकता है।
  • शिक्षा: पढ़ाई में सुधार होगा। तकनीकी क्षेत्र में लाभ होगा।
  • स्वास्थ्य: कान, कमर और गले में दर्द हो सकता है।
  • प्रेम: पुराने रिश्ते खत्म हो सकते हैं, लेकिन जीवनसाथी का साथ मिलेगा।
  • उपाय: श्रीकृष्ण जी को केसर चढ़ाएं।

वृषभ साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

मिथुन राशि

पूरा सप्ताह अच्छा रहेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। आय में बढ़ोतरी होगी। किसी बड़े कार्य में सफलता मिलेगी। विरोधियों पर जीत मिलेगी। बच्चों की सफलता से खुशी मिलेगी।

  • कामकाज: व्यापार बढ़ेगा, नौकरी में नई जिम्मेदारी मिलेगी।
  • शिक्षा: मेहनत कम होगी लेकिन परिणाम अच्छे होंगे।
  • स्वास्थ्य: शुगर, पाइल्स, और पैर दर्द की संभावना।
  • प्रेम: तनाव खत्म होगा, जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
  • उपाय: श्री कार्तिकेय को खीर चढ़ाएं।
मिथुन साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

कर्क राशि

kark saptahik rashifal

सप्ताह की शुरुआत थोड़ी कठिन हो सकती है। काम में अड़चनें आएंगी और धन हानि भी हो सकती है। लेकिन मंगलवार से हालात सुधरेंगे। सप्ताह के अंत तक हर काम में सफलता मिलेगी।

  • कामकाज: व्यापार सामान्य रहेगा। नौकरी बदलने की योजना बन सकती है।
  • शिक्षा: विदेश जाने वालों को लाभ मिलेगा।
  • स्वास्थ्य: पेट, कान, कमर में दिक्कत हो सकती है।
  • प्रेम: प्रेम प्रस्ताव रिजेक्ट हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन में तनाव रहेगा।
  • उपाय: हनुमान जी को फल चढ़ाएं।
कर्क साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

सिंह राशि

सप्ताह की शुरुआत शुभ रहेगी। नई जगह जाने का मौका मिलेगा और अटके धन की प्राप्ति संभव है। बुधवार तक सावधानी जरूरी है। खर्च ज्यादा हो सकता है।

  • कामकाज: व्यापार बढ़ेगा, नौकरी में परेशानी नहीं होगी।
  • शिक्षा: पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन रहेगा।
  • स्वास्थ्य: दांत और पेट में समस्या संभव है।
  • प्रेम: पार्टनर से दूरी बन सकती है।
  • उपाय: दुर्गा जी को मोगरे के फूल चढ़ाएं।
सिंह साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

कन्या राशि

सप्ताह की शुरुआत तनावपूर्ण हो सकती है। विरोधियों से सतर्क रहें। मंगलवार से सुधार होगा। गुरुवार के बाद फिर से थोड़ा कठिन समय शुरू हो सकता है।

  • कामकाज: व्यापार में अड़चनें आएंगी।
  • शिक्षा: सतर्क रहकर पढ़ाई करनी होगी।
  • स्वास्थ्य: शुगर, ब्लड प्रेशर और त्वचा संबंधी दिक्कतें।
  • प्रेम: रिश्तों में हल्का तनाव रहेगा, लेकिन साथ बना रहेगा।
  • उपाय: श्रीकृष्ण को शंख में जल से स्नान कराएं।
कन्या साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

तुला राशि

सप्ताह बहुत अच्छा रहेगा। संतान से खुशी मिलेगी। शुक्रवार से धन लाभ और सफलता के योग हैं। परिवार का साथ मिलेगा।

  • कामकाज: व्यापार में लाभ, नौकरी में सम्मान मिलेगा।
  • शिक्षा: बेहतर परिणाम मिलेंगे।
  • स्वास्थ्य: नशा करने वालों को परेशानी हो सकती है।
  • प्रेम: प्रेम प्रस्ताव सफल होंगे। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।
  • उपाय: शिवजी को शहद अर्पण करें।
तुला साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

वृश्चिक राशि

vrischik saptahik rashifal

सप्ताह की शुरुआत में मानसिक चिंता रहेगी। मित्रों से सहयोग नहीं मिलेगा। लेकिन बुधवार से लाभ की शुरुआत होगी। सप्ताहांत में फिर से विवाद हो सकते हैं।

  • कामकाज: व्यापार में समस्याएं आएंगी।
  • शिक्षा: पढ़ाई में सुधार होगा।
  • स्वास्थ्य: दांत और कंधे में दर्द संभव है।
  • प्रेम: पार्टनर से शुभ समाचार मिलेगा।
  • उपाय: 108 बार "ॐ नमः शिवाय" का जाप करें।
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

धनु राशि

सप्ताह की शुरुआत में मन शांत होगा। भाइयों से सहयोग मिलेगा। लेकिन बुधवार तक कुछ धोखा मिलने का डर है। सप्ताह के अंत तक फिर से समय अच्छा रहेगा।

  • कामकाज: व्यापार में तेजी आएगी।
  • शिक्षा: अच्छे मौके मिलेंगे।
  • स्वास्थ्य: एड़ी, सर्दी-खांसी की समस्या संभव है।
  • प्रेम: मनमुटाव हो सकता है।
  • उपाय: शिवजी को चंदन चढ़ाएं।
धनु साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

मकर राशि

सप्ताह सामान्य रहेगा। कुछ अज्ञात भय और चिंता रह सकती है। काम में सफलता मिलेगी लेकिन क्रोध पर काबू रखना होगा। शुक्रवार और शनिवार थोड़े कमजोर रह सकते हैं।

  • कामकाज: व्यापार स्थिर रहेगा, नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ सकती है।
  • शिक्षा: पढ़ाई में मन लगेगा।
  • स्वास्थ्य: दांत, पीठ और कंधों में दर्द संभव है।
  • प्रेम: दूरियां रहेंगी, लेकिन विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं।
  • उपाय: दुर्गा जी को माखन चढ़ाएं।
मकर साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

कुंभ राशि

सप्ताह भाग्यशाली रहेगा। धन की प्राप्ति होगी। विरोधी हारेंगे। गुरुवार तक यात्राएं लाभदायक रहेंगी। सप्ताहांत में बड़ा लाभ मिल सकता है।

  • कामकाज: नौकरी में शुभ समाचार मिलेगा।
  • शिक्षा: समय की बर्बादी हो सकती है।
  • स्वास्थ्य: कफ, खांसी और सर्दी की दिक्कत।
  • प्रेम: जीवनसाथी से सुख मिलेगा।
  • उपाय: शिवालय में दूध चढ़ाएं।

कुंभ साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

मीन राशि

सप्ताह की शुरुआत में परेशानी हो सकती है। लेकिन मंगलवार से समय सुधर जाएगा। शुक्रवार तक तेजी बनी रहेगी। शनिवार को शुभ समाचार मिल सकता है।

  • कामकाज: व्यापार में अचानक लाभ मिलेगा।
  • शिक्षा: पढ़ाई में मन लगेगा लेकिन समय प्रबंधन जरूरी है।
  • स्वास्थ्य: पैरों में चोट लग सकती है।
  • प्रेम: जीवनसाथी से थोड़ी दूरी हो सकती है।
  • उपाय: श्रीकृष्ण को दही-मिश्री चढ़ाएं।
मीन साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP