Mahalakshmi Vrat 2024: पहली बार करने जा रही हैं महालक्ष्मी व्रत, तो जरूर करें इन नियमों का पालन

हिंदू पंचांग के अनुसार महालक्ष्मी का व्रत बेहद सौभाग्यशाली माना जाता है। जो माता लक्ष्मी, धन की देवी को समर्पित है। यह व्रत आमतौर पर सोलह दिनों तक किया जाता है और माना जाता है कि इसे करने से व्यक्ति को धन, समृद्धि और सुख मिलता है। धार्मिक मान्यता है कि जो व्यक्ति महा लक्ष्मी व्रत रखता है। उसे कभी धन संबंधित समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है। पंचांग के अनुसार भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से महालक्ष्मी व्रत आरंभ हो जाता है और इसका समापन अश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को होता है। अब ऐसे में अगर आप जो महिलाएं पहली बार महालक्ष्मी व्रत करने जा रही हैं, तो उन्हें किन नियमों का पालन करना महत्वपूर्ण माना जाता है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
महालक्ष्मी व्रत के दौरान करें इन नियमों का पालन

- महालक्ष्मी व्रत के दौरान आपको लगातार सोलह दिनों तक सुबह के समय माता लक्ष्मी की पूजा विधिवत रूप से करनी है। इस दौरान महालक्ष्मी के सभी आठ स्वरूपों का पूजा विधि-विधान के साथ करने से लाभ हो सकता है।
- जो महिलाएं महालक्ष्मी व्रत रख रही हैं, वह रोजाना श्री अष्टलक्ष्मी स्तोत्रम का पाठ करें। इस स्तोत्र का पाठ करने से महालक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। साथ ही सौभाग्य में भी वृद्धि होती है।
- माता लक्ष्मी की पूजा का आखिरी दिन कलश में जल, कुछ सिक्के और अक्षत डालें। फिर कलश पर आम के पत्ते रखकर नारियल रखें और चंदन, हल्दी आदि से पूजा करें।
- लक्ष्मी की पूजा के बाद दूर्वा की गांठ बनाकर इस पानी में डुबाएं और भी घर के सभी सदस्यों और कमरे में इससे छिड़के। इससे दरिद्रता से छुटकारा मिल जाता है। साथ ही उत्तम परिणाम भी मिलते हैं।
इसे जरूर पढ़ें - Maa Lakshmi Puja Vidhi or Vrat Niyam 2024: इस विधि से करें मां लक्ष्मी की पूजा, शुक्रवार व्रत में रखें इन नियमों का ध्यान
- महालक्ष्मी व्रत के दौरान मांस-मदिरा का सेवन करने से बचना चाहिए। इससे व्रत का पूर्ण फल नहीं मिलता है।
- महालक्ष्मी व्रत के दौरौन सोने से भी बचना चाहिए। इससे व्रती को उत्तम परिणाम नहीं मिलते हैं।

इसे जरूर पढ़ें - Lakshmi Mantra: मां लक्ष्मी के इन मंत्रों का जाप दिलाएगा आपको पैसों की तंगी से छुटकारा
- महालक्ष्मी व्रत का पारण करने के दौरान इस बात का ध्यान रखें कि लक्ष्मी जी को प्रसाद में चढ़ाई हुई खीर से पारण करें। इससे सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।