Sat Sep 12, 2026 | Updated 07:23 AM IST

Magh Masik Shivratri 2025: माघ माह की मासिक शिवरात्रि के दिन भगवान शिव का अभिषेक किन चीजों से करें?

हिंदू धर्म में मासिक शिवरात्रि का व्रत भगवान शिव को समर्पित है। इस दिन भगवान भोलेनाथ का अभिषेक विधिवत रूप से करने का विधान है। अब ऐसे में इनका अभिषेक किस विधि से करने से लाभ हो सकता है। इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
Updated:- 2025-01-22, 14:00 IST
magh masik shivratri 2025 offer these things to lord shiva during abhishek for prosperity

हिंदू धर्म में मासिक शिवरात्रि का व्रत बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन भगवान शिव की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। ऐसा कहा जाता है कि अगर भोलेबाबा की कृपा पाना चाहते हैं, तो इस दिन उनका अभिषेक विधिवत रूप से करना चाहिए। साथ ही मंत्रों का जाप करने से लाभ हो सकता है। अब ऐसे में अगर आप माघ माह की मासिक शिवरात्रि के दिन भगवान शिव का अभिषेक करना चाहते हैं तो किन चीजों से करने से लाभ हो सकता है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

मासिक शिवरात्रि के दिन चंदन से करें अभिषेक

maxresdefault

चंदन भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है। मान्यता है कि चंदन से अभिषेक करने पर भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होते हैं। ऐसा कहा जाता है कि भगवान शिव का चंदन से अभिषेक करने से पुण्य फलों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही व्यक्ति को शुभ परिणाम मिल सकते हैं। इतना ही नहीं, चंदन को सौभाग्यवर्धक माना जाता है। शिवलिंग पर चंदन चढ़ाने से व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

इसे जरूर पढ़ें - Magh Masik Shivratri 2025: जनवरी माह में मासिक शिवरात्रि व्रत के दिन किन उपायों को करने से मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

मासिक शिवरात्रि के दिन शहद से करें अभिषेक

desi-ghee-abhishek-1676375987

ज्योतिष शास्त्र में शहद को देवताओं का अमृत माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि मासिक शिवरात्रि के दिन शहद से भगवान शिव का अभिषेक करने से व्यक्ति को मनचाहे वर की प्राप्ति होती है और आरोग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही सुख-समृद्धि की भी प्राप्ति होती है।

इसे जरूर पढ़ें - Magh Shivratri 2025: माघ शिवरात्रि के दिन भगवान शिव को चढ़ाएं ये फूल

मासिक शिवरात्रि के दिन घी से करें अभिषेक

images

मासिक शिवरात्रि के दिन घी से भगवान शिव का अभिषेक करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती है। घी से अभिषेक करने से दीर्घायु की प्राप्ति होती है और जीवन में सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य के लिए भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। घी से भगवान का अभिषेक करने से सभी कार्य सिद्ध हो सकते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।